Deepak upaay : आर्थिक तंगी होगी दूर घर में होगा मां लक्ष्मी का वास जानिए उपाए

Update: 2024-06-24 09:58 GMT
Deepak upaay :  सनातन धर्म में दीपक जलाने की परंपरा काफी लंबे समय से चली आ रही है। शास्त्रों में दीपक को शुभता और लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए कहा जाता है कि शाम के समय अपने घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। ऐसा माना जाता इससे घर में खुशहाली आती है। साथ ही देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
वहीं, आज हम दीपक के कुछ चमत्कारी उपाय आपके साथ साझा करेंगे, जिनका गहरा प्रभाव आपके जीवन पर देखने को मिलेगा, तो चलिए जानते हैं -
आर्थिक तंगी के लिए for financial crisis
अगर आप लगातार आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो आपको धन की देवी यानी मां लक्ष्मी के समक्ष सात मुखी दीपक जलाना चाहिए। इसके बाद मां के वैदिक मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से घर की दरिद्रता का नाश होता है। साथ ही धन से जुड़ी सभी समस्याओं का अंत होता है।
मान-सम्मान के लिए for the honor
जो लोग अपार यश की कामना रखते हैं, उन्हें रोजाना सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए। इसके बाद घी के दीपक से उनकी आरती भाव के साथ करनी चाहिए। इस उपाय को करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है। साथ ही सूर्य देव की कृपा मिलती है।
पढ़ाई के लिए for studies
जिन बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है, उन्हें बुधवार के दिन भगवान गणेश की खास पूजा करनी चाहिए। साथ ही पूजा में दुर्वा घास जरूर शामिल करना चाहिए। फिर तीन मुखी यानी तीन बत्तियों वाला देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से ज्ञान में वृद्धि होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
Tags:    

Similar News

-->