Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 4 दिसंबर 2025

Update: 2025-12-04 00:48 GMT

मेष का करियर राशिफल

आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। यात्रा सामान्य लाभप्रद रहेगी। दोपहर बाद उच्च अधिकारी से वाद विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। इससे कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। सायंकाल के समय योजना पूर्ति से लाभ होगा। अतिथि आगमन से खर्च बढ़ना संभव है।

वृष का करियर राशिफल

आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन हो सकती है। अपने कार्य कौशल से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। शुभ व्यय होगा। दांपत्य जीवन में सरसता बनाए रखें, समाज में सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन का करियर राशिफल

राशि स्वामी बुध षष्ठम प्रमुख शत्रु लग्न भाव में और तृतीय पराक्रम भाव में केतु परिजन से से मन को दुखित करेगा। राजनीतिक गतिविधियों में भी रुकावट रहेगी। अपराह्न के बाद नवनिर्माण की रूपरेखा बनेगी। अच्छे कर्म और पुण्य से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। रात्रि के समय किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क का करियर राशिफल

राशि स्वामी चंद्रमा वृष राशि का होकर एकादश आय केन्द्र भाव में भाग्योदय कारक है। इससे जीवन साथी एवं व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा। दूसरों की भलाई में रुचि बनी रहेगी। नौकरीपेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें।

सिंह का करियर राशिफल

आज का दिन मिश्रित फल कारक है, समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। एक साथ कई कार्यों को करते हुए सजगता बरतें। आज के दिन पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। द्वादश घर में कर्क राशि का बृहस्पति उच्च फलकारक है, अवरोध-विरोध के चलते भी संकल्पित कार्य सिद्ध होंगे।

कन्या का करियर राशिफल

द्वादश भाव में केतु योग और सप्तम घर में शनि उत्तम संपत्ति के देने वाले हैं। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। उत्तरदायित्व बढ़ने से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है, घबराये नहीं। सायंकाल से लेकर रात्रि तक पुराने मित्रों के मिलन से मन प्रसन्न रहेगा, मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

तुला का करियर राशिफल

आज आपकी राशि का स्वामी शुक्र सांसारिक सुख भोगों की वृद्धि कर रहा है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। सतर्क रहें।

वृश्चिक का करियर राशिफल

आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से जो आत्म संतुष्टि आपको प्राप्त होती है, उसकी तुलना अन्य किसी सांसारिक सुख से नहीं हो सकती। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। सायंकाल का समय देव दर्शन-प्रसाद-भक्तिकाल में व्यतीत होगा।

धनु का करियर राशिफल

आज मंगल द्वादश पारिवारिक अशांति तथा आस-पास के वातावरण को विपरीत बना सकता है। किन्तु आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे। अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रात्रि का समय मनोविनोद में बीतेगा।

मकर का करियर राशिफल

आज किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय चिंता को हावी न होने दें। दोस्ती में किसी स्पेशल स्कीम का हिस्सा न बनें, जोखिम के कामों से दूर रहें।

कुंभ का करियर राशिफल

राशि स्वामी शनि पूर्व में उदय हो चुका है। चन्द्रमा चतुर्थ भाव में किसी महान सफलता का हर्ष होगा। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। दिन के उत्तरार्ध में पिछले दिनों से चला आ रहा मनमुटाव भी समाप्त हो जाएगा। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें। रात्रि का समय सैर सपाटे में व्यतीत करें।

मीन का करियर राशिफल

राशि का स्वामी बृहस्पति कर्क राशि का होकर पंचम भाव में संतान पक्ष से संतुष्टि व हर्ष दायक है। दिन अच्छा है, जिन युवाओं ने अभी अपने करियर की शुरूआत की है, उन्हें आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सायंकाल से रात्रि का समय भी मेल-मिलाप में बीतेगा।

Tags:    

Similar News