मेष राशि का आर्थिक राशिफल
फाइनेंस: आपके दूसरे भाव (धन का क्षेत्र) में शुक्रदेव की उपस्थति धन लाभ और स्थिरता लाएगी। आपको परिवार या पुराने निवेश के माध्यम से बहुत अच्छा सहयोग या आय प्राप्त हो सकता है। आपके ग्यारहवें भाव में बैठे राहु अचानक लाभ दिला सकते हैं। विशेष रूप से डिजिटल स्रोत से फायदा होगा। शाम के समय फिजूलख़र्ची से बचना ही आपके हित में होगा।
वृषभ राशि का आर्थिक राशिफल
फाइनेंस: सुबह का समय वित्त प्रबंधन के लिए काफी अच्छा दिख रहा है। आप इस दौरान जरूरी आर्थिक फैसलें भी ले सकते हैं। बृहस्पतिदेव आपकी आय में स्थिरता और वृद्धि का समर्थन कर रहे हैं। हालांकि, बारहवें भाव (व्यय का क्षेत्र) में सूर्यदेव की स्थिति खर्चों की ओर इशारा करती है। बजट बनाकर चलना बहुत जरूरी है। सामाजिक संपर्को से लाभ हो सकता है, लेकिन शनिदेव के प्रभाव से देरी संभव है।
मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल
फाइनेंस: दोपहर का समय वित्तीय निर्णयों के लिए बेहतर रहेगा। इस समय चंद्रदेव कर्क राशि में आपके दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे। बृहस्पतिदेव आपकी राशि में विकास और स्थिरता को बढ़ावा दे रहे हैं। हालांकी, वृषभ राशि के बारहवें भाव में शुक्रदेव सुख-सुविधाओ पर खर्च बढ़ा सकते हैं। अनावश्यक खर्चों के प्रति सावधान रहना ही समझदारी होगी।
कर्क राशि का आर्थिक राशिफल
फाइनेंस: आर्थिक मामलों में आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। सिंह राशि में दूसरे भाव में केतु की स्थिति अस्थिरता या अचानक खर्च पैदा कर सकती है। राहत की बात ये है कि ग्यारहवें भाव में शुक्रदेव सामाजिक दायरे से लाभ दिलाने में मदद करेंगे। कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें। लंबे समय की स्थिरता पर ध्यान देना आपके लिए बेहतर रहेगा।
सिंह राशि का आर्थिक राशिफल
फाइनेंस: सुबह के समय व्यापारिक संपर्कों या नेटवर्क के माध्यम से धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। बृहस्पतिदेव ग्यारहवें भाव में रहकर आपकी आय को स्थिर बनाएंगे रखेंगे। हालांकि, आठवें भाव के प्रभाव के कारण संयुक्त वित्त या निवेश में सावधानी जरूरी हैं। जोखिम भरे निवेश के फैसले से आज दूरी बनाए रखना ही आपके लिए उपयुक्त होगा।
कन्या राशि का आर्थिक राशिफल
फाइनेंस: दोपहर के बाद ग्यारहवें भाव में चंद्रदेव का गोचर आपके लिए आर्थिक लाभ के अवसर लाएगा। आपकी आय के स्रोतों में वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। दसवें भाव में बृहस्पतिदेव आपके करियर से होने वाली कमाई में स्थिरता देंगे। हालांकि, आठवें भाव में सूर्यदेव की स्थिति जोखिम भरे निवेश से बचने की सलाह देती है। पैसे के मामले में कोई भी बड़ा रिस्क ना लें।
तुला राशि का आर्थिक राशिफल
फाइनेंस: आठवें भाव में शुक्रदेव की उपस्थति से आपको गुप्त स्त्रोतों या पितृ सम्पत्ति से लाभ हो सकता है। पुराने निवेश भी आज अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। हालांकि, केतु के प्रभाव के कारण शायद आपको पूरी संतुष्टि महसूस न हो। आर्थिक फैसलों में आज स्पष्टता का अभाव रह सकता है। कोई भी बड़ा जोखिम लेने के लिए आज का दिन सही नहीं है।
वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल
फाइनेंस: आज आपका वित्त संयुक्त संपत्ति, कर्ज या साझा संसाधनो से जुड़ा हो सकता है। बृहस्पतिदेव और चंद्रदेव की आठवें भाव में उपस्थति अचानक लाभ के संकेत दे रही है। दोपहर के बाद जब चंद्रदेव नौवें भाव में जाएंगे, तो आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। फिर भी, जोखिम भरे निवेश या जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से बचना ही श्रेयस्कर है।
धनु राशि का आर्थिक राशिफल
फाइनेंस: आज धन के मामले साझा संसाधनों या पारिवारिक जरूरतों के इर्द-गिर्द घूम सकते हैं। दोपहर के बाद चंद्रदेव के आठवें भाव में जाने से पैसों के मामलों में सतर्कता बढ़ानी होगी। जोखिम भरे निवेश या अचानक किसी भी बड़े फैसले से बचना होगा। घर या परिवार से जुड़ा खर्च सामने आ सकता है। पुराने वित्तीय फैसलों की समीक्षा करना आज आपके लिए जरूरी हो सकता है।
मकर राशि का आर्थिक राशिफल
फाइनेंस: दूसरे भाव में बैठे राहु अचानक आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थिति बना सकते हैं। लाभ के मौके तो आएंगे, लेकिन अस्थिरता भी बनी रह सकती है। निवेश के मामले में आज जल्दबाजी बिल्कुल न करें। किसी को पैसा उधार देने से पहले पूरी स्पष्टता और जांच-पड़ताल कर लें। अपनी वित्तीय योजना को एक बार दोबारा जांचना फायदेमंद रहेगा।
कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल
फाइनेंस: आज आपको अपने वित्त का प्रबंधन बहुत सोच-समझकर करना होगा। बुद्धदेव की स्थिति आपके निर्णयों में भ्रम पैदा कर सकती है। दूसरे भाव में मंगलदेव और शनिदेव की मौजूदगी खर्चों का दबाव या देरी ला सकती है। फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं और बजट का पालन करें। अनुशासित प्रयासों से ही आप धीरे-धीरे आर्थिक स्थिरता की ओर बढ़ेंगे।
मीन राशि का आर्थिक राशिफल
फाइनेंस: आर्थिक मामलों में आज आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे भाव में सूर्यदेव आपकी आय और बचत पर ध्यान खींच रहे हैं। हालांकि, जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें। अनावश्यक खर्चों को नियंत्रित करना आज आपकी प्राथमिकता होगी। आय का कोई नया विचार आपके मन में आ सकता है। उस पर अमल करने से पहले प्रैक्टिकल तरीके से सोचें।