Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 18 अक्टूबर 2024

Update: 2024-10-18 00:50 GMT

मेष करियर राशिफल: लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं

मेष राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। शाम तक कारोबार में आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आपको सरकार की तरफ से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास के योग काफी अच्‍छे हैं और आपकी तरक्‍की होगी। कारोबार में कोई बेहतर डील होगी और परिवार के लोगों के साथ दिन आनंद में बीतेगा। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी और भाग्‍य साथ देगा।

वृष करियर राशिफल: आपका मन नई योजनाओं में लगेगा

वृष राशि के लोगों को लाभ होगा और आपका मन नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन खुश होगा। कानूनी विवाद में सफलता प्राप्‍त होगी और आपका स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम की वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोर्थ सिद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

मिथुन करियर राशिफल: आपको सीनियर से पूरा सहयोग प्राप्‍त होगा

मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन काफी रचनात्‍मक है और आपको लाभ होने से मन प्रसन्‍न होगा। आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आपका दिन बीतेगा और आपको सही मात्रा में लाभ होगा। जो काम आपको सबसे प्रिय है आज वही करने को मिलेगा और आपको रिलैक्‍स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी और आपको सीनियर से पूरा सहयोग प्राप्‍त होगा।

कर्क करियर राशिफल: धन में वृद्धि होने से मन प्रसन्‍न रहेगा

कर्क राशि के लोगों के दिन काफी सृजनात्मक है और आप जो भी काम लगन के साथ करेंगे, तो आपको उसका फल आज ही मिल जाएगा। आपके अधूरे काम निपट जाएंगे और कारोबार में कुछ महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात में आपको शादी में जाने का अवसर मिल सकता है। धन में वृद्धि होने से मन प्रसन्‍न रहेगा।

सिंह करियर राशिफल: दिन काफी व्‍यस्‍तता से भरा होगा

सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा और दिन आपके लिए काफी व्‍यस्‍तता से भरा होगा। आपका मन धर्म आध्यात्म के मामले में लगेगा और पढ़ाई-लिखाई करने के लिए आप थोड़ा सा समय निकाल पाएंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके मामले में रुकावट डालने का प्रयास करेंगे और आपको परेशानियां हो सकती है। रात का समय मंगल कार्यों में व्यतीत होगा।

कन्या करियर राशिफल: आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा

कन्या राशि के लोगों के लिए दिन संयम और सावधानी का है। आस पास के लोगों से टकराव की नौबत न आएं, इस बात का ध्यान रखें। वरना आपको फिर से परेशानी हो सकती है। आपके घर में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात के समय स्थिति में और भी सुधार होगा और आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा।

तुला करियर राशिफल: आपका मन काफी खुश रहेगा

तुला राशि के लोगों के लिए दिन लाभ से भरा है और आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। आपको इस मामले में बेहद सावधान रहने की सलाह है। अपने काम पर फोकस करें।

वृश्चिक करियर राशिफल: आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होगी

वृश्चिक राशि के लोगों का दिन लाभ से भरा होगा और आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होगी। दिन काफी मजबूत है और आपको दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। इसलिए प्रयास करते रहें तो आपको सफलता प्राप्‍त होगी। आपके परिवार में सुख शांति रहेगी और आप अपने जीवन में तरक्‍की करेंगे। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी। मन खुश रहेगा।

धनु करियर राशिफल: योजनाएं सफल होंगी

धनु राशि के लोगों के लिए दिन सावधानी और सतर्कता का है। आपको लाभ होगा और योजनाएं सफल होंगी। आपको कारोबार में बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के काम से परे कुछ नए काम पूरे हो सकते हैं। आपको किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।

मकर करियर राशिफल: व्यापार काफी फायदा पहुंचायेगा

मकर राशि के लोगों का दिन सामान्य है। भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचायेगा। आपको रोजाना के काम आराम से पूरे कर लेने चाहिए। आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखे। कईं प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से आपकी बेचैनी बढ़ सकती है और आपको नुकसान हो सकता है।

 कुंभ करियर राशिफल: आपके धन में वृद्धि होगी

कुंभ राशि के लोगों को हर काम सावधानी से करने का है। मौसम परिवर्तन की वजह से आप बीमार हो सकते हैं। खान पान में लापरवाही न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोचसमझकर करें। आपके धन में वृद्धि होगी और भाग्‍य साथ देगा। आपको कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी।

 मीन करियर राशिफल: आपको हर कार्य में लाभ होगा

मीन राशि के लोगों का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा। आपको हर कार्य में लाभ होगा। 

Tags:    

Similar News

-->