Arthik Rashifal : आर्थिक राशिफल, 3 अगस्त 2024

Update: 2024-08-03 00:56 GMT

मेष करियर राशिफल: आपका मूड खुश होगा

मेष राशि के लोगों के लिए दिन कार्यक्षेत्र में लाभ से भरा होगा और कुछ बड़े परिवर्तन होने से आपका मूड खुश होगा। आपको दूसरों की मदद करने करनी पड़ेगी और ऐसा करने से आप खुश होंगे और आपको सुकून मिलेगा। आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। आप अपने सद्व्यवहार से माहौल को खुशनुमा बना लेंगे। शाम में जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने से आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृष करियर राशिफल: दिन सम्‍मान से भरा होगा

वृष राशि के लोगों का दिन सम्‍मान से भरा होगा और भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलने से पूरा दिन प्रसन्‍न्‍ता में बीतेगा।इ स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सांयकाल के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष होगा। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन करियर राशिफल: आपकी तरक्‍की होगी

मिथुन राशि के लोगों का दिन शुभ है। आपके घर में आपकी इज्‍जत और बढ़ेगी। पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों का साथ मिलने से आपकी तरक्‍की होगी और धनवान बनेंगे। संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन सफलता मिलने से थकान का अहसास नहीं होगा। शाम से लेकर रात्रि तक कोई वाहन प्रयोग करने से बचें वरना आपको नुकसान हो सकता है। पत्नी पक्ष के लोगों से आपको लाभ होगा।

कर्क करियर राशिफल: मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी

कर्क राशि के लोगों के लिए करियर में शानदार सफलता प्राप्‍त करने का दिन है। आपको अकस्मात बड़ी मात्रा में धन मिलने से खुशी का ठिकाना नइीं रहेगा। कोष की स्थिति बेहतर होगी और आपके मुनाफे में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर लाभ देगा। शाम से लेकर रात तक आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

सिंह करियर राशिफल: आपका दिन खुशी में बीतेगा

सिंह राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको राजनीतिक क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलने से आपका दिन खुशी में बीतेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति करने से आपका मन संतुष्‍ट रहेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और ऑफिस के लोगों के बीच में आपकी इमेज बेहतर होगी। आपका कोई रुका कार्य पूर्ण होने से मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। शाम से लेकर रात तक परिवार के लोगों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा।

कन्या करियर राशिफल: रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा

कन्या राशि के लोगों को लाभ होगा। आपका रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और आपके धन में वृद्धि होगी। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं। आपके धन में वृद्धि होगी और आपके कार्य सफल होंगे। आपका दिन सुख समृद्धि से भरा होगा और कार्य संपन्‍न होंगे।

तुला करियर राशिफल: विशेष उपलब्धि के योग हैं

तुला राशि के लोगों के लिए दिन लाभ और सम्‍मान से भरा होगा। आपके लिए शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और आपको विशेष सम्मान की प्राप्ति होगी। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं। यात्रा के शुभ योग बन रहे हैं और आपके कार्य पूर्ण होंगे।

वृश्चिक राशि के लोगों को लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। रुका कार्य पूर्ण होगा। प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सांयकाल प्रियजनों से भेंट एवं रात्रि में सैर सपाटे मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।

धनु करियर राशिफल: सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी

धनु राशि के लोगो का दिन अधिक खर्च वाला रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव बढ़ सकता है। कारोबार में पार्टनर्स के साथ रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। दिन में कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं इसमें अन्ततः आपकी विजय हो जाएगी। आपके विरुद्ध सभी षड़यंत्र असफल हो जाएंगे।

मकर करियर राशिफल: आर्थिक स्थिति बेहतर होगी

मकर राशि के लोगों का दिन शुभ है और व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने से हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पहले की तुलन में बेहतर होगी। अगर आप व्यवसाय परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो इसको कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। शाम में परिवार के लोगों के साथ किसी शुभ कार्य पर जाने के योग बन रहे हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें और वाहन के अकस्मात खराब हो जाने से आपका खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ करियर राशिफल: दौड़भाग अचानक से बढ़ सकती है

कुंभ राशि के लोगों की दौड़भाग अचानक से बढ़ सकती है और आपके लिए खर्च की स्थिति अधिक रहेगी। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके बारे में अच्‍छे से जांच लें। सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। आपके परिवार के सदस्‍य की सेहत में सुधार होगा। शाम के वक्‍त कहीं परिवार के साथ आप घूमने फिरने का कार्य कर सकते हैं। पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा।

मीन करियर राशिफल: करियर में लाभ होगा

मीन राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा। किसी काम से यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। शाम के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलैक्स होगा। माता-पिता की सलाह आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।

Tags:    

Similar News

-->