आर्थिक राशिफल: 13 अगस्त 2021

आज धन के मामले में मेष राशि वालों को लाभ होगा

Update: 2021-08-12 23:23 GMT

मेष:

मेष राशि के जातक अपने सहयोगी से आगे रहने के लिए कठोर परिश्रम करेंगे, दूसरों को हराने के लिए गुप्त योजनाओं पर कार्य करेंगे। धन प्राप्ति और समय पर कार्य को पूरा करने के लिए भागदौड़ करना जरूरी रहेगा। शेयर मार्केट से भी मुनाफा मिल सकता है।
वृषभ:
वृष राशि के जातक पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर नई प्रॉपर्टी में धन का निवेश कर सकते हैं। व्यावसायिक भूमि में विस्तार संभव है। ट्रांसफर की वजह से कुछ जातकों का स्थानांतरण भी हो सकता है। कमाई के लिए दिन अनुकूल रहेगा, आसानी से धन प्राप्ति होती रहेगी। खर्चों का जरूर ध्यान रखें।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक पूरी कैलकुलेशन के साथ जोखिम लेने की सोचेंगे। अपने प्रतिद्वंदियों को हराने के लिए यह एक जरूरी स्टेप रहेगा। सामाजिक संबंध मजबूत बनेंगे। कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने अंतर्मन की आवाज को जरूर सुनें। आर्थिक मामलों में दिन बेहतरीन रहेगा।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों का ध्यान निवेश की तरफ बहुत ज्यादा रहेगा। पुराने आर्थिक हालातों से सबक लेकर अब कोई रिस्क नहीं लेना चाहेंगे, भविष्य को सुरक्षित करना आपकी प्राथमिकता रहेगा। अपने इस प्रयास में काफी हद तक कामयाब भी रहेंगे।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों को किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों की सलाह व मार्गदर्शन में काम करने से लाभ होगा। नकारात्मक प्रतिक्रिया न दें। अति शीघ्र निर्णय लेने की क्षमता धन लाभ कराने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। अवसर का लाभ उठा पाएंगे।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों के लिए संघर्षपूर्ण दिन रहेगा। बहुत तरह के चैलेंज आपके सामने आएंगे। परिस्थिति के वश में ना आए। अपने दिमागी संतुलन को हिलने न दें, यह समय भी जल्दी ही बदल जाएगा। खर्चे अनियंत्रित रहेंगे। व्यापार में भी सोच समझकर निवेश करें।
तुला:
तुला राशि के जातकों को दूसरों पर बहुत ज्यादा निर्भर रहने के बजाय अपने काम स्वयं करने पर फोकस बढ़ाना चाहिए। पारिवारिक सहयोग न मिलने से निराशा हो सकती है, परंतु आर्थिक मामले में दिन बहुत अच्छा है, पुराना निवेश भी आय का साधन बनेगा।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातक पूरी तन्मयता के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे। व्यापारी वर्ग को बहुत सफलता देने वाला समय है। आप की दूरदृष्टि व्यापारिक निर्णय लेने में सहायक बनेगी। उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग लाभ प्राप्ति के मार्ग को प्रशस्त करेगा। व्यापारिक निवेश के लिए समय बहुत अच्छा है।
धनु:
धनु राशि के जातक लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं। मनमानी करने से बचें, जरूरत पड़े तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। खर्चों की अधिकता रहेगी। पिता तुल्य किसी व्यक्ति की सेहत पर धन खर्च हो सकता है।
मकर:
मकर राशि के जातकों के सामने विपरीत परिस्थितियां आएंगी, मानहानि की आशंका बन रही है। अनैतिक कार्यों से बचें, केमिकल व मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हुए जातक लाभान्वित होंगे। निवेश की योजनाएं भविष्य सुरक्षित करने में सहायक बनेंगी।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक व्यापार के विस्तार की सोच रहे हैं तो, कुछ समय रुकना बेहतर होगा। पुराने काम को एकदम से परिवर्तित ना करें। नौकरीपेशा जातकों को अपना काम ध्यान से करना चाहिए। जल्दबाजी में गड़बड़ी भी हो सकती है।
मीन:
मीन राशि के जातक अपने प्रतिद्वंद्वियों को परास्त करने के लिए कूटनीतिक तरीकों का इस्तेमाल करेंगे। रसूखदार प्रतिद्वंदी को केवल कूटनीतिक तरीकों से ही हराया जा सकता है। आर्थिक लाभ के लिए दिन कुछ खास नहीं है। खर्चे बहुत ज्यादा लगे रहेंगे।
Tags:    

Similar News

-->