आज भी यह मंदिर सूना है और एक दीप के लिए तरस रहा है...

यह छत्तीसगढ़ के मध्य में स्थित है। इससे होकर हसदेव नदी बहती है।

Update: 2023-05-20 13:19 GMT

Janjgir Vishnu Mandir: जांजगीर-चाम्पा छत्तीसगढ़ का एक मुख्य जिला है। यह छत्तीसगढ़ के मध्य में स्थित है। इससे होकर हसदेव नदी बहती है। हसदेव नदी परियोजना से इसकी बहुत सारी भूमि सिंचित होती है। जांजगीर-चाम्पा में घूमने के लिए बहुत सारी जगहें हैं। इसके आसपास अनेक प्राकृतिक और प्राचीन स्थल देखने के लिए मिल जाते हैं।

जांजगीर-चाम्पा का एक प्रमुख प्राचीन स्थल है भगवान विष्णु मंदिर। मंदिर जांजगीर नैला में स्थित है। यह जांजगीर नैला रेलवे स्टेशन से करीब 4 किलोमीटर दूर है। मंदिर इसलिए अनोखा है क्योंकि यह अपने निर्माण काल से अधूरा है और कभी पूरा नहीं किया जा सका। यही अब इस मंदिर की पहचान है। यह मंदिर भीमतालाब के पास बना हुआ है। पूरा मंदिर पत्थरों से बना है और बहुत ही सुंदर है।

Tags:    

Similar News