रविवार के दिन इन राशियों को होगा लाभ सूर्य का मिलेगा आशीर्वाद

Update: 2024-05-26 07:30 GMT
ज्योतिष न्यूज़  : हर किसी के जीवन में ग्रह नक्षत्र और राशि अहम भूमिका अदा करती है ज्योतिष अनुसार ग्रहों की चाल देखकर व्यक्ति के भविष्य का अनुमान लगाया जा सकता है ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं आज का राशिफल, तो जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे।
मेष— आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक होने वाला है परिवार में चल रही परेशानियां हल हो सकती है किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। कानूनी मामलों में पड़ने से आपको बचना होगा।
वृषभ— मेहमानों का आज घर में आगमन हो सकता है आपको यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है संतान का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है काम काज की अधिकता बनी रह सकती है।
मिथुन— कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया बना रहेगा। आपको धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है परिवार में चल रही परेशानियां हल हो सकती है रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
कर्क— नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है आज का दिन सामान्य बना रहेगा। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है।
सिंह— आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काम काज की कमी देखने को मिल सकती है आप परिवार और मित्रों के साथ वक्त गुजार सकते हैं बाहर घूमने का प्लांन भी आज बन सकता है।
कन्या— पारिवारिक जीवन में मधुरता और प्रेम देखने को मिल सकता है छोटी यात्रा का सुख आप प्राप्त कर सकते हैं किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का आपको मौका मिल सकता है आज का दिन ठीक रहेगा।
तुला— यात्रा का मूड बन सकता है विनम्रता का सहारा आपको अपने कार्य को साधने के लिए लेना पड़ सकता है दिन ठीक ठाक बना रहेगा। नौकरी से जुड़े लोगों को आज राहत मिल सकती है संतान का सुख प्राप्त होगा।
वृश्चिक— प्रेमी के साथ डेट पर जाने का मौका मिल सकता है दिन अच्छा बना रहेगा। अपने मन की बात आप करेंगे। धन खर्च में वृद्धि हो सकती है सामाजिक जीवन ठीक रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु— आप का दिन सामान्य होने वाला है सरकारी कामों मं आपको सफलता हासिल हो सकती है वाहन सुख की प्राप्ति होगी। पिता से आज किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपको सलाह मिल सकती है।
मकर— परिवार में घनिष्ठता बढ़ सकती है कारोबार में आ रही बाधाएं और रुकावट दूर होंगी। माता पिता से अपने मन की बात आप करेंगे। दिन अच्छा बना रहेगा। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है।
कुंभ— आज का दिन अधूरे काम को पूरा करने का है काम काज की अधिकता बनी रह सकती है ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिल सकता है। अगर यात्रा का प्लांन बना रहे हैं तो अभी रोक लगा दें।
मीन— आर्थिक तौर पर आपको कमजोरी महसूस हो सकती है दिन सामान्य होने वाला है संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। कानूनी मामलों में पड़ने से आपको बचना होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।
Tags:    

Similar News