आर्थिक राशिफल: 4 मई 2021

आर्थिक राशिफल

Update: 2021-05-04 00:33 GMT

आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों को अपने पुराने अनुभव का लाभ मिलेगा। जोखिम पूर्ण कार्यों को भी पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। लेखन कार्यों से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। कागजी कार्रवाई के लिए वक्त अनुकूल है। कमाई अच्छी होगी। धन का निवेश तुरंत लाभ देने वाला रहेगा।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों को फिजूल बोलने बचना चाहिए। गुस्से या दबाव बनाने से माहौल भी खराब होगा और इसका किसी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आर्थिक लिहाज से समय अनुकूल है, परंतु बढ़े हुए खर्चों को नियंत्रित करने के लिए संचित धन भी खर्च करना पड़ सकता है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक तेजी से अपने काम पूरा करने का प्रयास करेंगे। जल्दी बाजी में काम खराब हो सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद की संभावना बनती है। रिसर्च करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कमाई के मुकाबले खर्चे अधिक रहने वाले हैं।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के व्यवसाय वा काम के लिए दिन अनुकूल रहेगा। प्रतिद्वंदी की गतिविधियों को भी नजरअंदाज ना करें। व्यापारिक अवरोध खत्म होंगे, विस्तार की योजनाएं सहायक बनेगी। अनुभव का लाभ मिलेगा। दिन बहुत अच्छा है। कमाई अच्छी होगी।
सिंह:
सिंह राशि के जातक प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए विजय प्राप्त करेंगे। लक्ष्य हासिल करना आसान रहेगा। निडर होकर कार्य करेंगे। उच्च अधिकारियों को सहयोग देते हुए कार्य करें, तो आपके हित में होगा। वित्तीय मामलों में दिन बहुत अच्छा है। कंजूसी से धन खर्च करेंगे और पैसे को बचाएंगे।
कन्या:
कन्या राशि के जातक व्यावसायिक अवरोध को खत्म करने के लिए जोश के साथ काम करेंगे। दुश्मन आपसे ज्यादा ताकतवर रहेंगे और आपके कार्यों में रुकावट डालने का प्रयास करेंगे। जोखिम पूर्ण वित्तीय निवेश से बचना चाहिए। सरकारी टैक्स भरने के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है।
तुला:
तुला राशि के जातकों के कार्यस्थल का माहौल बहुत अधिक अनुकूल नहीं होगा। मैनेजमेंट से संबंधित कार्य करने वाले जातक व्यवस्था बनाने में सफल रहेंगे। योजनाओं के अनुरूप काम पूरे हो जाएंगे। धन संबंधित मामलों में समय अनुकूल है। व्यावसायिक गतिविधियां लाभ प्रदायक रहेंगी।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अनुकूल समय है। धन को संचित करने के प्रयास सफल रहेंगे। फाइनेंशियल योजनाओं पर पुनर्विचार के लिए दिन अनुकूल है। बातचीत प्रभावी रहेगी। अपने आप को सर्वश्रेष्ठ साबित करने का जुनून रहेगा।
धनु:
धनु राशि के जातक कामकाज की परिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। लंबे समय से अटके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए जोश के साथ कार्य करेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मतभेद पैदा ना हो इस बात का ध्यान रखें। सबका सहयोग करने का भाव मन में रहेगा। कमाई के लिए दिन अच्छा है।
मकर:
मकर राशि के जातकों के लिए दिन सर्वश्रेष्ठ रहेगा। आपके प्रतिद्वंदी भी आपकी आभा से अचंभित रहेंगे। कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी मन प्रसन्न रहेगा। लाभ के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। जोश में आकर फिजूल खर्च करने से बचें।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक खर्च को लेकर चिंतित रहेंगे। बजट बनाने के बाद भी खर्चे बजट से बाहर रहेंगे। योजना के अनुकूल कार्य ना होने और कामकाज में बाधा आने की वजह से मन दु:खी रहेगा। समय बहुत अनुकूल नहीं है, इसलिए शांति बनाए रखें। यह समय भी गुजर जाएगा।
मीन:
मीन राशि के जातकों का कामकाज का तरीका आक्रमक रहेगा। खुद भी मेहनत करेंगे और दूसरों से भी करवाने का प्रयास करेंगे। भूमि की खरीद-फरोख्त से संबंधित काम करने वाले जातकों को लाभ होने की संभावना बनती है। बिना जरूरत के सामान की खरीद से बचना चाहिए।

Similar News