आर्थिक राशिफल: 29 अगस्त 2021

आर्थिक राशिफल

Update: 2021-08-29 00:36 GMT

मेष:

मेष राशि के जातक कामकाज से संबंधित प्रतिस्पर्धा में विजय प्राप्त करेंगे। कुछ विपरीत परिस्थितियां आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी। आपका पराक्रम बढ़ेगा, कमाई के लिहाज से दिन आपका है, खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। कुछ शुभ कार्यों पर धार्मिक कार्यों पर आपका धन खर्च हो सकता है। शाम का समय शॉपिंग में बीत सकता है।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों को अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए कठोर मेहनत करनी पड़ सकती है। फालतू वाद विवाद में पड़ने के बजाय अपने काम पर फोकस बनाए रखें। सामान्य मात्रा में धन प्राप्ति का योग हैं लेकिन खर्चों की पूर्ति के लिए लोन लेने से बचें।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक आज घर के साथ ही साथ कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों को लेकर भी सक्रिय रहेंगे। जोखिम लेकर कोई भी काम आज न करें। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है। मेहनत करते रहें, सफलता जरूर मिलेगी। समझदारी से गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा समय है। लंबे समय से चले आ रहे विवादों का हल मिलने की संभावना बन रही है। कमाई के लिए दिन बहुत अच्छा है। एक्सपोर्ट से जुड़े हुए जातकों को विशेष धन लाभ होने की संभावना बन रही है। सोच समझकर धन खर्च करेंगे।
सिंह:
सिंह राशि के जातक सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। इसकी वजह से क्षमता से कम काम कर पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है। धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं, लेकिन खर्चों की अधिकता चिंता बढ़ाएगी।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को उच्च अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। शत्रु को पराजित कर अपने बौद्धिक कौशल को साबित करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है, धन का प्रवाह सुचारू रूप से बना रहेगा।
तुला:
तुला राशि के जातक किसी अनजाने भय से भयभीत रहेंगे। कामकाज में वरिष्ठ जनो का सहयोग आपको कम मिलेगा। समय के साथ चलने के लिए कुछ नया सीखने का प्रयास भी करेंगे, जिससे कार्य क्षेत्र में विकास होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों में ऊर्जा की कमी रहेगी। व्यर्थ चिंतन चलता रहेगा, आज आपको कामकाज में समाधान परक बनने पर जोर देना चाहिए, तभी आपको फायदा होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है, रुका हुआ पैसा मिलने का योग बन रहा है।
धनु:
धनु राशि के जातकों को नई पद की प्राप्ति या प्रमोशन की पॉसिबिलिटी बन रही है, स्थान परिवर्तन की संभावना भी है। आत्मविश्वास और मेहनत से काम करेंगे और सफलता जरूर मिलेगी। कमाई भी अच्छी होगी, व्यापार करने वाले जातकों के धंधे पर धन खर्च होने के योग बन रहे हैं।
मकर:
मकर राशि के जातकों को कामकाज में पार्टनर का पूर्ण सहयोग मिलेगा। खूब मन लगाकर काम करेंगे, मेहनत के साथ-साथ सफलता दिलाने वाला भी दिन है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है, पैतृक संपत्ति मिलने की भी संभावना बन रही है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को आज मेहनत तो अधिक करना होगा लेकिन सफलता उम्मीद से कम होने की वजह से आप उलझन में रहेंगे। घर के काम में आप व्यस्त रहेंगे लेकिन कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों के कारण मन केंद्रित नहीं रहेगा। दोपहर के बाद स्थितियों में कुछ सुधार संभव है। धन प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे और सफलता भी मिलेगी। कारोबारियों को लाभ मिलेगा।
मीन:
मीन राशि के जातकों को आज अच्छी तरह से परफॉर्म करने के लिए प्रोत्साहन की जरूरत होगी। घर के अलावा आपको और भी कई काम आज पूरा करना पड़ सकता है। धर्म-कर्म के काम काम में भी आज आप व्यस्त रह सकते हैं। कामकाज में गंभीरता रखें, जल्दबाजी से बचें। आज धैर्य रखना ही आपकी सफलता की कुंजी है। रुपए पैसों के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
Tags:    

Similar News