आर्थिक राशिफल: 26 जनवरी 2021

आर्थिक राशिफल

Update: 2021-01-26 00:49 GMT

आर्थिक राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातक पारिवारिक संबंधों की बेहतरी के लिए प्रयासरत रहेंगे। व्यवसायियों को साझेदारी संबंधित काम में लाभ होगा। यात्रा या मित्रों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। धन संपत्ति के मामले में बड़े बुजुर्गों की सलाह से काम करेंगे तो लाभ होगा।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों के कामकाज में कुछ बाधाएं बनी रहेंगी। बहुत ज्यादा भागदौड़ करने से बचें। मुश्किलों से निपटने के लिए सही योजनाएं बनाकर काम करें। उचित अवसर प्राप्त होने का इंतजार करना अच्छा है। धन संपत्ति के मामले में कमाई की अपेक्षा खर्चे अधिक लगे रहेंगे।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों का मन प्रफुल्लित रहेगा। ताजगी और स्फूर्ति के साथ लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए तत्पर रहेंगे। छुट्टी का फायदा उठाते हुए सभी सुखों को भोगने के लिए दिन उपयुक्त है। मनोरंजन के साधनों पर धन खर्च होगा। खर्च करते समय अपनी जेब का ध्यान जरूर रखें।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के सामने विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। अपनी भावनाओं पर काबू रखें और लड़ाई झगड़े की स्थिति में नकारात्मक प्रतिक्रिया देने से बचें। एकांतवास मन को सुकून देगा। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है। पुराना कोई रुका हुआ पैसा आज आपको प्राप्त होगा। ब्‍याज के रूप में धन प्राप्ति हो सकती है।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों के नवीन विचार नवनिर्माण की गतिविधियों को संचारित करने में लगे रहेंगे। प्रतिस्पर्धा के युग में किसी भी अवसर को छोड़ना आपको पीछे छोड़ सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा और मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। धन संबंधित मामलों में मन मुताबिक काम होने से प्रसन्न रहेंगे।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को कामकाज में पिता तुल्य व्यक्ति का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। सभी तरह की सुख सुविधाएं प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। धन संबंधित मामलों में परिवार का सहयोग मिलेगा। धन खर्च को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। कमाई से अधिक खर्चे की संभावना है।
तुला:
तुला राशि के जातक कला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। लोगों के साथ संबंध मजबूत बनाने के लिए उपयुक्त समय है। यात्रा की संभावना भी बनती है। अनैतिक कार्य करने से आपको बचना चाहिए। धन संबंधित मामलों में समय अनुकूल है। संतान से संबंधित खर्चे सामने आ सकते हैं।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों के मन में कामकाज को लेकर बहुत ज्यादा स्पष्टता नहीं रहेगी। ज्यादा सोच विचार करने की अपेक्षा वक्त पर चीजों को छोड़ देना बेहतर है। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। परिजनों पर धन खर्च का योग बन रहा है। सामाजिक रिश्ते में व्यवहार करते समय संयम बरतें।
धनु:
धनु राशि के जातकों को किसी भी तरह के लड़ाई झगड़ों से बचना चाहिए। प्रतिद्वंदी आपको उकसाने के पूरे प्रयास करेंगे, परंतु आप संयम बनाए रखें। पुराने अटके हुए काम को निपटाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। धन संबंधित मामलों में समय अनुकूल है। धन खर्च करते समय बजट बनाकर कार्य करें।
मकर:
मकर राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा दिन रहेगा। विज्ञान अनुसंधान से जुड़े हुए जातकों को नई खोज के अवसर मिलेंगे। व्यापारी वर्ग किसी नए प्रॉडक्ट के निर्माण की योजना बना सकता है। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा है। खर्च बहुत अधिक रहेंगे, उसे नियंत्रित करने का प्रयास करें।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातक मकान की मरम्मत या रिनोवेशन से संबंधित कार्य में अपने आपको व्यस्त रखेंगे। समारोह उत्सव में शामिल होने का अवसर भी आपको प्राप्त होगा। आप के मानसम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लिहाज से समय अनुकूल है। खर्च आपके नियंत्रण में रहेंगे।
मीन:
मीन राशि के जातकों में अपना बेहतरीन परिणाम देने की चाहत रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। कामकाज में संघर्ष के बाद सफलता मिलने के योग हैं। उधार पैसों के लेनदेन के लिए दिन अनुकूल है। सोशल मीडिया पर भी आज आप काफी एक्टिव रहेंगे।


Tags:    

Similar News