आर्थिक राशिफल: 20 जुलाई 2021

आर्थिक राशिफल: 20 जुलाई 2021

Update: 2021-07-20 00:57 GMT

मेष:

आज सितारों की भविष्‍यवाणी के अनुसार, पैसों के मामले में मेष राशि वालों के लिए अच्‍छा दिन है। वहीं वृष वालों को उम्‍मीद से कम मिलेगा। जबकि सिंह राशि वालों की आय में वृद्धि होगी। ऐस्‍ट्रॉलजर दीपा गुप्‍ता से जानिए धन के मामले में कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशि के जातकों के लिए आज संघर्षपूर्ण दिन रहेगा। परिवार तथा कामकाज के बीच में बैलेंस बनाने की सख्त जरूरत रहेगी। जमीन जायदाद से संबंधित काम प्रगति प्राप्त करेंगे। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। आर्थिक विकास के लिए दिन बहुत अच्छा है।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों को दुविधा से बचने के लिए उच्च अधिकारियों से सलाह मशवरा करना चाहिए। अधिकारियों की सलाह कामकाज को कम समय में पूरा करने में मददगार रहेगी। छोटी मोटी बातों को ज्यादा तूल देने से आज आपको बचना चाहिए। धन संबंधित मामलों में उम्मीद से थोड़ा कम मिलने की संभावना है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक अपने प्रतिद्वंद्वियों से निपटने के लिए गुप्त योजना बनाएंगे। मन थोड़ा अशांत रहेगा। विरोधी पक्ष आप के कामकाज में रोड़ा डालने की कोशिश कर सकते हैं। भाषा में तल्खी ना आने दें। किराए की आमदनी संचित करने में सफल रहेंगे।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के शरीर में स्फूर्ति रहेगी। अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का उपयोग अगर सकारात्मक रूप से कर सकेंगे तो लाभ होगा। अतिरिक्त धन को निवेश करने का प्रयास करें, जहां से पैसे निकाल न सकें। वरना फिजूल धन खर्च होने की संभावना है।
सिंह:
सिंह राशि के जातक जिम्मेदार व आत्मकेंद्रित ढंग से कार्यक्षेत्र में अपने काम को करने का प्रयास करेंगे। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। विदेशी कंपनी से जुड़ने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों की आय में वृद्धि होगी।
कन्या:
कन्या राशि जातक जिस योजना पर लंबे समय से कार्य कर रहे थे, उसकी रणनीति के लिए दूसरों से खुलकर प्रशंसा हासिल होगी। ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। कमाई के लिए दिन अच्छा है। पुराने अटके हुए बिल तथा ऋण का पेमेंट संभव है।
तुला:
तुला राशि के जातकों में कामकाज के लिए जबरदस्त ऊर्जा रहेगी। हालांकि कामकाज का दबाव भी बहुत ज्यादा है, जिसकी वजह से कुछ ना कुछ काम पूरा करने में असमर्थ रह सकते हैं। आपको आपकी मेहनत के उचित परिणाम प्राप्त होंगे। वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होगी।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातक अपनी पुरानी असफलताओं को भूलकर कुछ नया करने की योजनाएं बनाएंगे। आर्थिक तंगी की वजह से कामकाज में रुकावट आना संभव है। लेकिन उधार लेकर अटके पड़े कार्यों को पूरा करें, ताकि बड़े नुकसान से आप अपने आपको बचा सकें।
धनु:
धनु राशि के जातकों को ऐसे सभी लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए, जिन्होंने अतीत में भी आपको धोखा दिया है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। भावनाओं में बहकर दूसरों के हाथों ठगे जाने से बचें। व्यावसायिक मुद्दों को बारीकी से विश्लेषण करने के बाद ही आगे बढ़ें‌।
मकर:
मकर राशि के जातकों के कार्य क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है कार्यक्षेत्र में आप का दबदबा बढ़ेगा आपके दुश्मन भी आपके दोस्त बन जाएंगे। धन संबंधित योजनाओं को दूसरों के साथ डिस्कस करने से बचें, जानकार लोग आपको धोखा देकर खुद का फायदा कर सकते हैं।
कुभ:
कुंभ राशि के जातकों स्फूर्ति की कमी रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर झल्लाहट हो सकती है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी पेशेवर रुख अख्तियार कर के नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। वित्तीय लाभ होगा, जिसे निवेश कर अपने भविष्य को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेंगे।
मीन:
मीन राशि के जातक अपनी प्रतिष्ठा दोबारा से पाने की कोशिश करेंगे। वित्तीय मामलों में दिन कुछ खास नहीं रहेगा धन की कमी बड़े फैसले लेने मैं बाधा बनेगी। पुराने आर्थिक नुकसान से उबरने के लिए जल्दी बाजी में कोई भी निर्णय न लें। ‌


Similar News