मेष:

मेष राशि के जातक अपने अच्छे काम से लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित करेंगे। ऑफिस में जो लोग आपकी कमियां निकालते थे, आज वह भी आपकी तारीफ करेंगे। इस समय खर्चे के लिए आपको अपनी जमा पूंजी का ही उपयोग करना पड़ सकता है।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के कारण मानसिक अशांति रह सकती है। कारोबार में दिन मिलाजुला रहेगा, आय की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी बात से मूड खराब हो सकता है। जीवनसाथी से घर ही नहीं कार्यक्षेत्र के मामले में भी सहयोग मिलेगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक कार्यक्षेत्र में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सभी पहलुओं को अच्छी तरह से समझ लें। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है। परंतु खर्चों पर नियंत्रण भी बहुत ही जरूरी है।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों के लिए किसी नई पार्टनरशिप में आने का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। सहकर्मियों को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। धन की स्थिति सामान्य ही रहेगी, कारोबार में कोई अच्छी डील मिल सकती है।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल कहा जा सकता है। आसानी से काम बनता चला जाएगाI भाग्य आपका साथ दे रहा है, जो भी महत्वपूर्ण और अटका हुआ काम है उसे निबटने का प्रयास करें। निवेश के लिए भी दिन आपके पक्ष में है।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों के लिए मानसिक उलझन वाला दिन है। मन में एक साथ कई विचार आएंगे, गंभीरता से सोचकर निर्णय लें। मित्रों और अनुभवी लोगों के विचार करके डील फाइनल करना चाहिए, जल्दबाजी में कोई आर्थिक फैसला न लें।
तुला:
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद और अनुकूल है। कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच आप अच्छा तालमेल बनाए रख पाएंगे। धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं, कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। गैर जरूर खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय अपने पराक्रम को प्रदर्शित करने का है। लाभ हानि का पूर्ण विश्लेषण करने के बाद ही कोई निर्णय लें। महालक्ष्मी धन प्राप्ति का आशीर्वाद दे रही है।
धनु:
धनु राशि के जातकों की लंबे समय से चली आ रही पैसे से संबंधित समस्या खत्म हो जाएगी। कार्यक्षेत्र और धन प्राप्ति के लिए उत्तम दिन है। बातचीत के दौरान सतर्क रहें।
मकर:
मकर राशि के जातकों को बहुत से काम समय पर पूरा करने का टेंशन बना रहेगा। आज उन्हें बहुत मेहनत करनी है, तभी उन्हें सफलता मिलेगी। फाइनेंस के लिए दिन उत्तम है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों की लंबे समय से चली आ रही सभी परेशानियां खत्म होंगी। जोश से भरे होंगे। काम के लिए जहां भी प्रयास करेंगे, हर जगह सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के अच्छे संयोग बन रहे हैं।
मीन:
मीन राशि के जातक सोशल मीडिया का उपयोग करके अपने काम को विस्तार देने का प्रयास करेंगे। उन्हें बहुत मान सम्मान मिलेगा। विरोधी सिर नहीं उठा पाएंगे। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।



Tags: