आर्थिक राशिफल: 12 दिसंबर 2021

आर्थिक राशिफल

Update: 2021-12-12 00:51 GMT

मेष:

यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण लेना चाह रहे हैं तो कदापि न लें, आज किए गए ऋण का उतरना कठिन रहेगा। आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। आज जीवनसाथी से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। सायंकाल का समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा।
वृषभ:
आज के दिन आप बहुत व्यस्त रहेंगे। कामकाज में ज्यादा भागदौड़ के दौरान सावधानी बरतें, पांव में चोट लगने का भय है। व्यापार में आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रूके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनियोग करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा। सायंकाल में किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।
मिथुन:
आज आप फिलूज के खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रिया कलापों में व्यवधान उपस्थित हो सकता है। कुछ अकस्मात् लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रूचि सुदृढ़ होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सायंकाल के समय गाने बजाने तथा संगीत में रूचि रहेगी।
कर्क:
भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आप अपनी शान शौकत के लिए धन खर्चा करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें, कल्पित आशीर्वाद मिलने का चांस है।
सिंह:
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे। मधुर वाणी का प्रयोग करें अन्यथा संबंधों में कटुआ आ जाएगी। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार होना निश्चत है।
कन्या:
आज आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। जीवनसाथी को शरीर कष्ट से कुछ खिन्नता रह सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धन लाभ होगा।
तुला:
आज का दिन आपके लिए शुभ फलकारक है। आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। पंचम त्रिकोण भाव में बृहस्पति कुंभ राशि का होकर विराजमान है अतः आज आप अपने गुरू के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें। आज नए कार्यों में निवेश करना पड़े तो शुभ रहेगा।
वृश्चिक:
आज आपका मन अशांत एवं परेशान हो सकता है। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद विवाद राज्य में लम्बित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।
धनु:
आज आपकी विद्या, बुद्धि, ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके अंदर दान, पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सायंकाल में पेट के विकार होने की आशंका है। सावधान रहें तथा खानपान पर सयंम बरतें।
मकर:
आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे, जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रूके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नये कार्य में निवेश करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा।
कुंभ:
आज का दिन बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने परिजनों से विश्वासघात होने की आशंका है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा। सायंकाल में समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारी रहेगी।
मीन:
आज द्वादश भाव में कुंभ राशि का बृहस्पति होने के कारण बहुत समय से लटका हुआ संतान से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुश मिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंग। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। सायंकाल में प्रियजनों व परिजनों से हास्य विनोद रहेगा।


Tags:    

Similar News