23 अक्टूबर को शनिदेव मार्गी होने जा रहे हैं। इस दिन शनिदेव मकर राशि में मार्गी हो जाएंगे। शनिदेव के मार्गी होने से कुछ राशि वालों को अपना विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने से किन राशि वालों को रहना होगा सावधान-

मकर राशि-

धैर्यशीलता में कमी रहेगी।

आत्म संयत रहें।

शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है।

कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

आय में व्यवधान आ सकते हैं।

खर्चों में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि-

आत्मविश्वास में कमी आएगी, शांत रहें।

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

संचित धन में कमी आएगी।

वस्त्रों पर खर्चा बढ़ेगा।

परिश्रम की अधिकता रहेगी।

खर्चों में वृद्धि होगी।

धनु राशि-

अपनी भावनाओं को वश में रखें।

आत्मविश्वास में कमी आएगी।

क्रोध के अतिरेक से बचें।

पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।

मथुन राशि-

मन में निराशा व असंतोष के भाव रहेंगे।

आत्मविश्वास में कमी रहेगा।

खर्चों में वृद्धि होगी।

वाहन के रख-रखाव पर खर्चें बढ़ सकते हैं।

अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

परिवर्तन भी संभावित है।


Tags: