Krishna Janmashtami पर इन चीजों के दान से होगा भाग्योदय

Update: 2024-08-23 13:22 GMT
Krishna Janmashtami ज्योतिष न्यूज़: सनातन धर्म में पर्व त्योहारों की कमी नहीं है और सभी का अपना अलग महत्व भी होता है लेकिन जन्माष्टमी को बेहद ही खास माना गया है जो कि भगवान कृष्ण को समर्पित दिन है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी शुभ दिन पर जगत के पालन भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण ने धरती पर जन्म लिया था जिसे हर साल जन्माष्टमी के तौर पर देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है
 इस पावन दिन भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की विधिवत पूजा और व्रत का विधान होता है मान्यता है कि इस दिन बाल गोपाल की आराधना करने से जीवन के दुख मिट जाते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व 26 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन अगर कुछ चीजों का दान किया जाए तो जातक का भाग्योदय होता है साथ ही आर्थिक संकट भी दूर हो जाते हैं तो आइए जानते हैं।
 कृष्ण जन्माष्टमी के दिन करें इन चीजों का दान—
कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ दिन अगर अगर अन्न का दान गरीबों व जरूरतमंदों को किया जाए तो पुण्य की प्राप्ति होती है और घर में अन्न की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है इस दिन वस्त्र दान करना भी अच्छा माना जाता है इससे मान सम्मान बढ़ता है। इसके अलावा आप माखन का दान भी कर सकते हैं
 जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मोरपंख का दान करना भी लाभकारी माना गया है इसके अलावा कामधेनु गाय की प्रतिमा का दान किया जाए तो सुख समृद्धि आती है इसके अलावा मुरली दान करने से आर्थिक संकट दूर होते हैं। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त होती हैं।
 
Tags:    

Similar News

-->