Hartalika Teej पर इन चीजों के दान से सुखी रहेगा दांपत्य जीवन

Update: 2024-09-05 05:28 GMT
 Hartalika Teejज्योतिष न्यूज़: सनातन धर्म में कई सारे व्रत पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन हरतालिका तीज सुहागिनों के लिए बहुत ही खास दिन माना गया है इस दिन महिलाएं उपवास आदि रखते हुए पूजा पाठ करती हैं। हरतालिका तीज पर विशेष रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है इस साल तीज का व्रत 6 सितंबर को किया जाएगा।
 इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख सौभाग्य के लिए दिनभर उपवास करती है और माता पार्वती की विधिवत पूजा करती है मान्यता है कि ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है लेकिन इसी के साथ ही अगर हरतालिका तीज के दिन कुछ चीजों का दान किया जाए तो सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है और वैवाहिक जीवन में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं तो आज हम आपको बता रहे हैं कि आप इस दिन किन चीजों का दान कर सकते हैं।
 हरतालिका तीज पर करें इन चीजों का दान—
हरतालिका तीज के दिन वस्त्रों का दान गरीबों और जरूरतमंदों को करना बहुत ही शुभ माना जाता है ऐसा करने से पति का समाज में मान सम्मान बढ़ता है। इसके साथ ही इस दिन श्रृंगार की वस्तुओं का दाान करना भी अच्छा माना जाता है ऐसा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है और पति पत्नी के बीच होने वाला तनाव भी खत्म हो जाता है। तीज के दिन आप गरीबों और जरूरतमंदों को चावल का दान भी कर सकते हैं। ऐसा करने से माता पार्वती और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और समस्याओं का अंत हो जाता है।
 मान्यता है कि हरतालिका तीज के दिन अगर गेहूं का दान किया जाए तो अन्न की कमी का सामना कभी भी नहीं करना पड़ता है। देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन फलों का दान भी कल्याणकारी माना गया है इसका दान करने से पति की तरक्की होती है और आय में वृद्धि होती है। इस दिन आप उड़द या चने की दाल का दान जरूर करें। ऐसा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और परेशानियां दूर हो जाती हैं।
 
Tags:    

Similar News

-->