Sawan Purnima पर करें इन चीजों का दान, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Update: 2024-08-17 06:12 GMT
Sawan Purnima ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार पड़ती हैं पंचांग के अनुसार अभी सावन का महीना चल रहा है और सावन माह के आखिरी दिन पूर्णिमा मनाई जाती है जिसे सावन पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है जो कि इस बार 19 अगस्त दिन सोमवार को पड़ रही है
 इस दिन रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा। सावन पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान होता है इसके साथ ही अगर इस दिन कुछ चीजों का दान किया जाए तो माता लक्ष्मी की कृपा सालभर बनी रहती है और धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं के बारे में बता रहे हैं।
 सावन पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान—
सावन पूर्णिमा के दिन बेहद ही खास माना जाता है ऐसे में अगर इस दिन अन्न का दान गरीबों और जरूरतमंदों को किया जाए तो जीवन में कभी अन्न की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है साथ ही देवी देवता की कृपा भी बनी रहती है। इसके अलावा इस दिन गुड़ का दान करना भी अच्छा माना जाता है ऐसा करने से सुख सौभाग्य में वृद्धि होती है और परेशानियों का अंत हो जाता है।
ग्रह दोषों से छुटकारा पाने के लिए आप सावन पूर्णिमा के दिन तिल का दान भी कर सकते हैं इससे सभी परेशानियों का अंत हो जाता है साथ ही इस दिन तिल का धन करने से धन वृद्धि होती है और लक्ष्मी कृपा बनी रहती है। पूर्णिमा के दिन अगर सफेद चीजों का दान किया जाए तो पितृदोष दूर हो जाता है और पूर्वजों के आशीर्वाद से खूब तरक्की मिलती है।

Tags:    

Similar News

-->