Nag Panchami के दिन इन कार्यों को करने से घर आएगी खुशहाल

Update: 2024-08-08 13:16 GMT
Nag Panchami ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू पंचांग के अनुसार अभी सावन का महीना चल रहा है जो कि शिव का महीना होता है इस महीने कई पर्व त्योहार पड़ते हैं जिसमें नाग पंचमी भी शामिल है यह पर्व हर साल सावन माह की पंचमी पर मनाया जाता है इस साल नाग पंचमी का त्योहार 9 अगस्त दिन शुक्रवार यानी कल मनाया जाएगा।
 इस दिन नाग देवता और शिव की आराधना करना उत्तम माना जाता है इसी के साथ ही अगर नाग पंचमी के दिन कुछ उपायों को किया जाए तो कालसर्प दोष समाप्त हो जाता है सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है और शिव के आशीर्वाद से सुख समृद्धि बनी रहती है तो आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं।
 नाग पंचमी के आसान उपाय—
अगर कुंडली में कालसर्प दोष या फिर पितृदोष है तो ऐसे में आप नाग पंचमी के दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा करें साथ ही भगवान को चंदन अर्पित करें इसके बाद स्वयं भी चंदन का तिलक लगाएं। इसके अलावा नाग पंचमी के दिन सुबह और शाम दोनों समय ही घर में कपूर जलाएं साथ ही भगवद् पुराण और श्री हरिवंश पुराण का पाठ करें माना जाता है कि ऐसा करने से पितृदोष दूर होता है साथ ही कालसर्प दोष भी समाप्त हो जाता है।
 आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए नाग पंचमी के दिन चांदी की धातु से बना हुआ नाग नागिन का एक जोड़ा किसी मंदिर में दान जरूर करें। ऐसा करने से धन की कमी नहीं होती है और आर्थिक पक्ष मजबूत रहता है। समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नाग पंचमी के दिन शिव का दूध से अभिषेक करें साथ ही नाग देवता को भी दूध अर्पित करें वही नाग पंचमी पर संध्या के बाद नाग देवता के नाम पर मंदिरों और घर के कोनों में मिट्टी के कच्चे दीपक में गाय का दूध रखें। ऐसा करने से परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
 
Tags:    

Similar News

-->