ज्योतिष न्यूज़  : हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की साधना को समर्पित किया गया है वही गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है श्री हरि विष्णु मां लक्ष्मी के पति है जिस कारण इन्हें लक्ष्मी पति नाम से भी जाना जाता है
 ऐसे में गुरुवार के दिन कुछ कार्यों को करने वालों से धन लक्ष्मी सदा नाराज़ रहती है और उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि माता लक्ष्मी को खुश करने के लिए गुरुवार के दिन कौन से कार्य नहीं करने चाहिए तो आइए जानते हैं।
 भूलकर भी ना करें ये काम—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन किसी से भी कर्ज नहीं लेना चाहिए इस दिन कर्ज लेने से बचना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इस दिन महिलाओं को बाल नहीं धोना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में परेशानियां आती है और संतान पर भी बुरा असर पड़ता है।
 बृहस्पतिवार के दिन हाथ पैर के नाखून काटने से भी बचना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली का गुरु कमजोर हो जाता है। जो समस्याओं को बुलावा देता है। गुरुवार के दिन कपड़े धोने और पोछा लगाने से भी बचना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज़ हो जाती है ​इसके अलावा गुरु ग्रह भी अशुभ फल प्रदान करता है। इस दिन नुकीली चीजों जैसे कैंची, ब्लेड और चाकू खरीदने से भी बचना चाहिए ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
Tags: