आज चन्द्र ग्रहण से पूर्व जरूर कर लें ये काम, जानें महत्वपूर्ण बातें

आज इस वर्ष यानी 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है।

Update: 2020-11-30 03:44 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्कआज इस वर्ष यानी 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। चंद्र ग्रहण के साथ-साथ आज कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि भी है। यह ग्रहण रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में लगने वाला है। ब्रह्मांड की एक खगोलीय घटना है चंद्र ग्रहण। वैसे तो यह घटना पृथ्वी से मीलों दूर घटती है लेकिन इसका असर मानव जीवन पर होता है। इस दौरान कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद आवश्यक होता है जिसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं। आइए ज्योतिषाचार्य पं. दयानंद शास्त्री से जानते हैं इस बारे में।

चन्द्र ग्रहण लगने से पहले जरूर कर लें ये काम:

ग्रहण काल के समय भोजन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये शरीर के लिए नुकसानदायक माना गया है।

घर में पके हुए भोजन में सूतक काल लगने से पहले ही तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए। इसेस भोजन दूषित नहीं होता है।

चन्द्र ग्रहण किसी भी मास की पूर्णिमा पर घटित होता है। ऐसे में इस दौरान भगवान सत्यनारायण की कथा जरूर करें।

इस दिन जरूरतमंद लोगों को धन और अनाज का दान भी करना चाहिए।

इस दौरान अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। मंत्र जाप की संख्या न्यूनतम 108 होनी चाहिए।

शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभावों का असर नहीं रहता है।

ग्रहण के समय न करें यह काम:

इस दौरान तेल मालिश करना, जल ग्रहण करना, मल-मूत्र विसर्जन, बालों में कन्घा करना, मञ्जन-दातुन करना तथा यौन गतिविधियों में लिप्त होने जैसे काम ग्रहण के समय नहीं करने चाहिए।

ग्रहण से बारह घण्टे तथा चन्द्र ग्रहण से नौ घण्टे पहले से ग्रहण खत्म होने तक भोजन नहीं करना चाहिए। लेकिन बालकों, रोगियों और वृद्धों के लिए भोजन ग्रहण न करने का समय तीन घंटे का ही है।

इन मंत्रों का करें जाप:

हनुमान जी का मंत्र- ऊं रामदूताय नम:

भगवान विष्‍णु का मंत्र- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:

महादेव का जाप: ऊं नम: शिवाय

श्रीकृष्‍ण मंत्र- क्‍लीं कृष्‍णाय नम:

श्रीराम का जाप: सीताराम

  

Tags:    

Similar News