शनिवार के दिन करें ये काम, शनिदेव हो जाएंगे प्रसन्न

Update: 2024-05-18 13:22 GMT
ज्योतिष न्यूज़  : सनातन धर्म में शनिवार का दिन शनि महाराज की साधना आराधना को समर्पित किया गया है इस दिन भक्त भगवान शनिदेव की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से शनि कृपा बरसती है लेकिन इसी के साथ ही अगर आज के दिन कुछ विशेष कार्यों को किया जाए तो शनिदेव शीघ्र प्रसन्न होकर कृपा करते हैं तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
 शनिवार को करें इन नियमों का पालन—
शनिवार के शुभ दिन अगर भक्त शनिदेव से जुड़े नियमों का पालन करते हैं तो इससे शनि महाराज प्रसन्न हो जाएंगे। शनिदेव को न्याय और सुकर्म पसंद है ऐसे में आज के दिन नियमों का पालन बहुत जरूरी है। शनिवार के दिन अगर आप शनिदेव की पूजा करने जा रहे हैं तो सबसे पहले स्नान करके साफ वस्त्रों को धारण करें।
 शनिदेव की पूजा के दौरान आपका मुख सदैव ही पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए। शनिदेव की पूजा के समय भगवान को तेल अर्पित करते वक्त सावधानी बरतें। इस दिन आप शनि देव को तिल का तेल, सरसों तेल, दीपक, धूप और नैवेद्य अर्पित जरूर करें।
 इसके साथ ही शनिदेव को शमी के पत्ते, शमी का पुष्प भी चढ़ाएं। माना जाता है कि हर शनिवार अगर ऐसा किया जाए तो सूर्य पुत्र शनि शीघ्र प्रसन्न होकर कृपा करते हैं और सारी परेशानियों व दुख को दूर कर देते हैं।
 
Tags:    

Similar News