Hariyali Teej पूजा के दौरान करें ये काम, सुखी होगा वैवाहिक जीवन

Update: 2024-08-05 13:22 GMT
Hariyali Teej ज्योतिष न्यूज़: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन हरियाली तीज को बेहद ही खास माना जाता है जो कि शादीशुदा महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है इस दिन शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखकर पूजा पाठ करती है माना जाता है कि ऐसा करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद मिलता है साथ ही वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।
 यह पर्व शिव पार्वती
की साधना आराधना को समर्पित होता है। पंचांग के अनुसार हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है इस दिन महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन के लिए और कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए व्रत पूजा करती है इस साल हरियाली तीज का त्योहार 7 अगस्त दिन बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा पाठ के दौरान ही अगर हरियाली तीज की आरती की जाए तो व्रत पूजा का पूर्ण फल मिलता है और पूजा सफल मानी जाती है साथ ही सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
 हरियाली तीज की आरती—
जय पार्वती माता, जय पार्वती माता।।
ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता।। जय पार्वती माता।।
अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता।
जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता। जय पार्वती माता।।
सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा।
देव वधु जहं गावत नृत्य कर ताथा।। जय पार्वती माता।।
सतयुग शील सुसुन्दर नाम सती कहलाता।।
जय पार्वती माता, जय पार्वती माता।।
हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता।। जय पार्वती माता।।
शुम्भ-निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता।
सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा।। जय पार्वती माता।।
सृष्टि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता।
नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता। जय पार्वती माता।।
देवन अरज करत हम चित को लाता।
गावत दे दे ताली मन में रंगराता।। जय पार्वती माता।।
श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता।
सदा सुखी रहता सुख संपति पाता।। जय पार्वती माता।।
Tags:    

Similar News

-->