गुरुवार को कर लें ये छोटा-सा काम, भगवान श्री हरि कीआप पर रहेगी विशेष कृपा

भगवान विष्णु को जगत का पालनहार कहा जाता है. भगवान विष्णु की कृपा से भक्तों के जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं और व्यक्ति सुख-शांति का साथ अपना जीवन व्यतीत करता है.

Update: 2022-09-15 03:24 GMT

भगवान विष्णु को जगत का पालनहार कहा जाता है. भगवान विष्णु की कृपा से भक्तों के जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं और व्यक्ति सुख-शांति का साथ अपना जीवन व्यतीत करता है. कहते हैं कि मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी हैं और भगवान विष्णु को प्रसन्न करने से मां लक्ष्मी की कृपा भी बरसती है. गुरुवार का दिन भगवान श्री हरि को समर्पित है. इस दिन विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना करने, व्रत रखने, मंत्र जाप आदि से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों कि सभी मुरादें पूर्ण करते हैं.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान श्री हरि के मंत्रों का विशेष महत्व बताया गया है. अगर गुरुवार से शुरू करके नियमित रूप से इन 10 मंत्रों का जाप किया जाए,तो भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

धन-वैभव और संपन्नता प्राप्ति के लिए

ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।

ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

भगवान विष्णु के पवित्र मंत्र का जाप

- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

- श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।

हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

- ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

- ॐ विष्णवे नम:

- ॐ हूं विष्णवे नम:

- ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।

भगवान विष्णु के सरल मंत्र का जाप

- ॐ अं वासुदेवाय नम:

- ॐ आं संकर्षणाय नम:

- ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:

- ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:

- ॐ नारायणाय नम:

लक्ष्मी विनायक मंत्र का जाप

दन्ताभये चक्र दरो दधानं,

कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।

धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया

लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।

भगवान श्री हरि के पंचरूप मंत्र का जाप

- ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।

मंत्र जाप के लाभ

ज्योतिष शास्त्र में विष्णु मंत्र के ढ़ेरों फायदों के बारे में बताया गया है. मान्यता है कि नियमित रूप से विष्णु मंत्र का जाप करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है. ऐसा माना जाता है कि रोजाना भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति के सभी कष्टों का नाश होता है. और साथ ही, धन-वैभव की प्राप्ति होती है. बता दें कि भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप हमेशा साफ और शांत जगह पर बैठकर ही करना चाहिए.


Tags:    

Similar News