भौम प्रदोष व्रत के दिन करें ये आसान उपाय...आप सभी कर्ज से होंगे मुक्त

आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज माघ मास का प्रदोष व्रत है।

Update: 2021-02-09 02:50 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्कआज माघ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज माघ मास का प्रदोष व्रत है। आज प्रदोष काल में भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करने पर कर्ज से मुक्ति मिलती है। मंगलवार के प्रदोष व्रत को भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है। आज के दिन हनुमान जी की पूजा करना भी फलदायी एवं मंगलकारी होता है। जागरण अध्यात्म में आज हम भौम प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और हनुमान जी को प्रसन्न करने के कुछ उपाय बता रहे हैं। साथ ही इनसे कर्ज मुक्ति भी हो सकती है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

1. भौम प्रदोष व्रत के दिन पूजा ​के समय में भगवान​ शिव को लाल मसूर की दाल अर्पित करें। ऐसा करने से आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।
2. आपको किसी भी हनुमान मंदिर में भौष प्रदोष व्रत के दिन तिकोनी ध्वजा चढ़ाना चाहिए। इससे जीवन के संकट दूर होते हैं और शत्रुओं का दमन होता है।
3. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भौम प्रदोष के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर उनके समक्ष हनुमान चालीसा का पाठ करें। उनको बूंदी के लड्डू अर्पित करें। फिर उसे प्रसाद स्वरूप बांट दें। इससे कर्ज से मुक्ति पाने में मदद मिल सकती है।

4. कहा जाता है कि भौम प्रदोष के दिन मंगल देव के 108 नामों का जाप करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
5. भौम प्रदोष की रात में नौ बत्तियों वाला घी का दीपक हनुमान जी के समक्ष जलाएं और प्रार्थना करें। उनकी कृपा से आपको कर्ज से ​मुक्ति मिल सकती है।
6. भौम प्रदोष के दिन बजरंगबली को चमेली का तेल और सिंदूर से बना चोला अर्पित करें। हलवा और पूरी का भोग लगाएं। फिर सुंदरकांड का पाठ करें। कुंडली में मंगल दोष दूर होगा।
7. शनि दोष से मुक्ति के लिए भौम प्रदोष व्रत के दिन हनुमान जी को उड़द से बने लड्डू या मिठाई का भोग लगाएं।


Tags:    

Similar News

-->