सावन माह के आखिरी शुक्रवार पर करें ये उपाय, मिलेगी कार्य तरक्की

Update: 2023-08-25 11:03 GMT
आज यानी 25 अगस्त को सावन माह का आखिरी शुक्रवार हैं जो कि माता लक्ष्मी की पूजा को समर्पित होता हैं इस दिन भक्त देवी मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत उपवास रखते हैं मान्यता है कि ऐसा करने से देवी मां की कृपा प्राप्त होती हैं।
 इसी के साथ ही आज वरलक्ष्मी का व्रत पूजन भी किया जा रहा हैं जो कि वरदान देने वाली देवी मानी जाती हैं ऐसे में अगर सावन शुक्रवार पर कुछ उपायों को कर लिया जाए तो जीवन की परेशानियों का अंत हो जाएगा। साथ ही परिवार के सदस्यों को तेजी से तरक्की मिलने लगेगी तो आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं।
 सावन के आखिरी शुक्रवार पर करें ये उपाय—
सनातन धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता हैं कहते हैं कि इनकी सेवा करने से देवी देवताओं की कृपा प्राप्त होती हैं ऐसे में सावन के आखिरी शुक्रवार के दिन गाय की सेवा जरूर करें साथ ही उन्हें हरा चारा, रोटी और ताजा अनाज जरूर खिलाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं जिससे सभी परेशानियों का अंत हो जाता हैं।
 मान्यताओं के अनुसार हरसिंगार के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता हैं ऐसे में आज आखिरी शुक्रवार के दिन इस पौधे को घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएं। ऐसा करने से लक्ष्मी जी के साथ भगवान कुबेर की कृपा भी बरसती हैं जिससे परिवार के सदस्यों की खूब तरक्की होने लगती हैं।
 
Tags:    

Similar News