गुरुवार को करें ये उपाय, सुधर जाएगी आर्थिक स्थिति

Update: 2023-08-10 10:46 GMT
सप्ताह में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा अर्चना को समर्पित होता हैं इस दिन अधिकतर भक्त भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधि विधान से पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं माना जाता हैं कि ऐसा करने से प्रभु की कृपा प्राप्त होती हैं लेकिन इसी के साथ ही अगर गुरुवार के दिन कुछ आसान से उपाय किए जाए तो जीवन में आने वाली परेशानियों का निवारण हो जाता हैं साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलता हैं तो आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
गुरुवार के सबसे बेहतरनी उपाय—
शास्त्र अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति के अलावा गुरु को भी समर्पित होता हैं ऐसे में इस दिन अपने गुरु से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें माना जाता है कि ऐसा करने से करियर में तरक्की होने लगती हैं साथ ही इस दिन मंदिर के पुजारी के चरण छूकर उनका भी आशीर्वाद लें ऐसा करने से अधिक लाभ मिलता हैं।
 अगर आप कुंडली के गुरु को मजबूत कर लाभ पाना चाहते हैं तो फिर गुरुवार के दिन पीले फलों का दान जरूर करें इस दिन आप पपीता, केला या दूसरे फल किसी गरीब या अस्पताल में जाकर भर्ती मरीजों को दे सकते हैं ऐसा करने से विष्णु कृपा प्राप्त होती हैं और परिवार में सुख शांति बनी रहती हैं।
 आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान देसी घी का दीपक जरूर जलाएं और उसमें थोड़ा केसर डाल दें। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनने लगते हैं। आज के दिन दूध और केसर की खीर बनाकर विष्णु जी को भोग चढ़ाए इसके बाद खुद भी ग्रहण करें ऐसा करने से सभी परेशानियों का अंत हो जाता हैं।
 
Tags:    

Similar News

-->