Money Plant Upay: मनी प्लांट से करें ये आसान उपाय

Update: 2024-07-04 10:32 GMT
Money Plant Upay मनी प्लांट उपाय: वास्तु की दृष्टि से मनी प्लांट के पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस पौधे को घर में लगाने से साधक की धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती है। ऐसे में आप मनी प्लांट (Money Plant for home) के कुछ उपाय भी आजमा सकते हैं, जो आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
वास्तु शास्त्र की मानें तो मनी प्लांट को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा को वास्तु कुबेर देव और मां लक्ष्मी की दिशा माना जाता है। इसके अलावा आप पूर्व दिशा भी मनी प्लांट को लगा सकते हैं। लेकिन भूलकर भी इसे दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए, अन्यथा बुरे परिणाम मिल सकते हैं।
दूर होगी पैसों की तंगी
यदि आपको लंबे समय से धन की समस्या बनी हुई है, तो इसके लिए आप मनी प्लांट का ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए गुरुवार के दिन मनी प्लांट के पौधे में पीले रंग का कलावा या फिर लाल रंग का धागा सात बार लपेटकर बांध दें। ऐसा करना बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है। इस उपाय से आपको अपनी स्थिति में लाभ देखने को मिल सकता है।
नहीं होगी धन की कमी
शुक्रवार के दिन मनी प्लांट के पौधे में पानी में थोड़ा-सा कच्चा दूध मिलाकर चढ़ाना चाहिए। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से साधक को किसी भी प्रकार की आर्थिक ती का सामना नहीं करना पड़ता। इसके साथ ही आप रोजाना सुबह उठकर भी मनी प्लांट के पौधे में दूध चढ़ा सकते हैं, इससे भी आपको लाभ देखने को मिलेगा।
Tags:    

Similar News

-->