मकर संक्रांति के अवसर पर घर में न रखें ये वस्तु, वरना उठाना पड़ेगा नुकसान

मकर संक्रांति 14 जनवरी को देशभर में मनाई जाएगी।

Update: 2021-01-12 07:46 GMT

जनता से रिश्ता बेवङेस्क|  मकर संक्रांति 14 जनवरी को देशभर में मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व होता है। कई हमारे घर में ऐसा होता है कि कई चीजें टूटी-फूटी और बेकार की होती हैं। घर में उन चीजों के इस्तेमाल नहीं होने पर भी वह घर में पड़ी रहती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में इन वस्तुओं का टूटी-फूटी अवस्था में होना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि घर में इन चीजों के होने से परिवार के सदस्यों पर बुरा असर पड़ता है। मान्यता है कि इन चीजों को घर में रखने से धन संबंधी कार्यों में भी असफलता हासिल होती है। जानिए किन टूटी-फूटी चीजों को घर में रखने से आती है दरिद्रता-

1. बर्तन- वास्तु शास्त्र के अनुसार, अक्सर कई घरों में टूटे बर्तन रखे रहते हैं या उनका इस्तेमाल किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, घर नें टूटे बर्तनों को नहीं रखना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है और वास्तु दोष होता है। जिसके कारण मां लक्ष्मी का आशीर्वाद कभी नहीं मिलता है।

 2. दर्पण- कहते हैं कि घर में कभी भी टूटा हुआ दर्पण नहीं रखना चाहिए। इस दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा रहती है। परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।

3. पलंग- शास्त्रों के अनुसार, वैवाहिक जीवन में शांति के लिए इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि आपका पलंग टूटा नहीं हो। अगर पलंग टूटा होता है तो वैवाहिक जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

4. घड़ी- खराब घड़ी को घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि बंद या खराब घड़ी रखने से घर-परिवार की उन्नति नहीं होती है। घर में दरिद्रता आती है और कार्यों को पूरा होने में भी बाधाओं का सामना करना पड़ता है।

5. तस्वीर- कहते हैं कि घर में कभी भी टूटी तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में वास्तु दोष होता है।

6. दरवाजा- कहते हैं कि घर का मेनगेट या कोई दरवाजा टूटा हुआ तो उसे तुरंत ठीक करा लेना चाहिए। दरवाजे में टूट-फूट को शास्त्रों में अशुभ माना गया है। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में निगेटिव ऊर्जा आती है।

7. फर्नीचर- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का फर्नीचर टूटा-फूटा नहीं होना चाहिए। कहते हैं कि वास्तु दोष उत्पन्न होने से घर-परिवार के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कहते हैं कि जिस घर में वास्तु दोष होता है वहां पैसों की कमी हमेशा बनी रहती है।

Tags:    

Similar News

-->