जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कई लोग पर्स में भगवान की फोटो रख लेते हैं या कोई भी ऐसा कागज रखे रहते हैं जिसमें भगवान की फोटो हो. उनकी ये गलती उन्‍हें कर्ज के बोझ तले दबाती जाती है. कर्ज से बचना चाहते हैं तो पर्स को लेकर ये गलती न करें.

पुराने बिल या रसीद
कई लोग अपने पर्स में पुराने बिल-रसीद का पुलिंदा लिए घूमते हैं. उनकी ये आदत उन्‍हें धन हानि कराती है. लिहाजा अपने पर्स में ये चीजें कभी न रखें.
मृत परिजनों की फोटो
पर्स में कई लोग अपने मरे हुए परिजनों की फोटो रखते हैं, ऐसा करने के पीछे उनसे जुड़ा इमोशनल अटैचमेंट होता है लेकिन पर्स में मृतकों की फोटो रखना मां लक्ष्‍मी को नाराज करता है. इस कारण ऐसे लोगों के पास हमेशा पैसे की कमी बनी रहती है.
नुकीली या धारदार चीजें
पर्स में नुकीली या धारदार चीजें या धातु की चीजें कभी नहीं रखनी चाहिए. ये नकारात्‍मकता लाती हैं और धन हानि का कारण बनती हैं.
फटा हुआ पर्स
कभी भी फटा हुआ पर्स नहीं रखना चाहिए. ऐसा करना मां लक्ष्‍मी को नाराज कर देता है और व्‍यक्ति को गरीब बनाता है


Tags: