सोते वक्त अपने सिरहाने के नीचे इन 6 चीजों को न रखें, हो सकते हैं इसके गलत परिणाम

वास्तुशास्त्र हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपुर्ण हिस्सा है

Update: 2022-06-04 15:00 GMT

वास्तुशास्त्र हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपुर्ण हिस्सा है, अगर हम इसके अनुसार चले तो हमारे जीवन की तरक्की कोई नहीं रोक सकता और अगर इसे नकारते हैं तो इसके परिणाम भी हमे ही भुगतने पड़ेगें इस लिए हमें इन छोटी छोटी वास्तु से जुड़ी बातों का खास ध्यान रखना चाहिए तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

पुस्तकें
अक्सर हम रात को पढ़ने के बाद पास में किताबें या नोट बुक रख कर सो जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे विद्या का अपमान होता है और ऐसा करने से करियर में भी फर्क पड़ता है।
बटुआ
बहुत से लोग सिर के नीचे पर्स रखकर सोते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से जीवन में आर्थिक समस्या आ सकती है। मुसीबत को न्योता देता है। इसके अलावा रिश्ते में खटास भी आने लगती है।
इलेक्ट्रॉनिक चीजें
ज्योतिष ही नहीं वैज्ञानिक भी मानते हैं कि सिर के पास इलेक्ट्रॉनिक चीजें जैसे मोबाइल, लैपटॉप आदि रखने से बचना चाहिए। इनसे निकलने वाला रेडिएशन आपको बीमार कर सकता है।
कांच
शीशा सिर के पास या बिस्तर के सामने नहीं रखना चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में परेशानी हो सकती है। सोते समय आईने में आपकी परछाई नहीं दिखनी चाहिए। यह रात में डरावने सपने भी लाता है
जूते
बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे घर में पहनी जाने वाली चप्पलों को बिस्तर के पास ही रखते हैं। आप जहां सोते हैं वहां जूते और चप्पल लाने से बचें। इन्हें बिस्तर के नीचे रखना अशुभ माना जाता है। इससे जीवन में नकारात्मक ऊर्जा आती है। इससे आपके दिमाग पर बुरा असर पड़ता है।
सोना
ज्यादातर लोग सोने से पहले अपने सिर पर सोना रखते हैं, जिसे अशुभ माना जाता है। इससे आप में गुस्सा बढ़ सकता है और रिश्तों में खटास आने की संभावना बढ़ सकती है।

Similar News