ये 3 राशि वाले शेयर मार्केट में न लगाएं पैसा, जानिए बिजनेस मीटिंग का शुभ समय

महानवमी (14 अक्टूबर) यानी आज चंद्रमा मकर राशि (शनि के स्वामी) में रहेगा।

Update: 2021-10-14 02:26 GMT

महानवमी (14 अक्टूबर) यानी आज चंद्रमा मकर राशि (शनि के स्वामी) में रहेगा। आज श्रावण नक्षत्र (चंद्रमा के स्वामित्व में) रहेगा। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सायं 6:52 बजे तक रहेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस तिथि को प्रतिस्पर्धा, मुकदमेबाजी और कठिन कामों में सफलता के लिए अनुकूल माना जाता है।

ज्योतिषाचार्य नीरज धनखड़ के अनुसार, वृष, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। वहीं मेष, कर्क, तुला, मकर और मीन राशि वालों को नीचे दिए गए शुभ समयानुसार अपने दिन की योजना बनाने की आवश्यकता होगी। मिथुन, सिंह और धनु राशि वाले लोगों को सही समय का इंतजार करना चाहिए।
विभिन्न कार्यों के लिए आज का शुभ मुहूर्त:
बिजनेस मीटिंग: ग्राहकों या व्यावसायिक कर्मियों के साथ कोई महत्वपूर्ण बिजनेस मीटिंग या किसी जरूरी दस्तावेज में साइन की शुरुआत दोपहर 12:10 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच या शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक की जानी चाहिए।
ट्रेनिंग और भर्ती- अगर आप किसी ट्रेनिंग या करियर में तरक्की संबंधी योजना बनाना चाहते हैं या किसी कार्यक्रम की मेजबानी करना चाहते हैं तो, दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच की जानी चाहिए।
यात्रा: किसी भी व्यवसाय या पेशेवर यात्रा की योजना सुबह 10:40 से दोपहर 12 बजे या रात 7:30 से रात 8:45 बजे के बीच बनानी चाहिए
निवेश: दोपहर 1:31 बजे से दोपहर 2:57 बजे के बीच किसी भी निवेश या पेमेंट जारी करने की प्लानिंग न बनाएं। इस दौरान राहुकाल रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल को अशुभ समय में गिना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के आर्थिक फैसले लेने से बचना चाहिए।
शेयर बाजार: मिथुन, सिंह और धनु राशि वालों को आज शेयर ट्रेडिंग से बचना चाहिए। अन्य राशि के जातक ब्रिकी या खरीदारी का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:55 बजे से दोपहर 1:25 बजे तक है।
सरकारी कार्य: सरकार से संबंधित कोई भी कार्य जैसे ऑनलाइन आवेदन जमा करना, आवेदन पत्र या व्यक्तिगत बैठकें सुबह 9:15 से 10:40 बजे के बीच शुरू की जानी चाहिए।
नए काम की शुरुआत: शाम 4:22 बजे से शाम 5:47 बजे तक की अवधि किसी भी काम को शुरू करने के लिए शुभ है।


Tags:    

Similar News