Holashtak ज्योतिष न्यूज़ : फाल्गुन माह का आरंभ हो चुका है और इस महीने कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं जिसमें होली को प्रमुख माना जाता है इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को है। होली से आठ दिन पहले होलाष्टक लग जाता है और इसे शुभ समय हीं माना जाता है
मान्यता है कि होलाष्टक में किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक नहीं करने चाहिए ऐसा करने से कष्ट उठाना पड़ सकता है। पंचांग के अनुसार इस साल होलाष्टक का आरंभ 7 मार्च से हो चुका है और समापन 13 मार्च यानी होली से एक दिन पहले होलिका दहन पर हो जाएगा। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि होलाष्टक के दिनों में किन कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए तो आइए जानते हैं।
होलाष्टक में करें इन नियमों का पालन—
आपको बता रहे हैं कि होलाष्टक के दिनों में किसी भी तरह का शुभ कार्य जैसे शादी विवाह, मुंडन या गृह प्रवेश आदि नहीं करना चाहिए। इसे अच्छा नहीं माना जाता है ऐसा करना अशुभ होता है। होलाष्टक के दौरान नया कारोबार भी शुरू नहीं करना चाहिए ऐसा करना अच्छा नहीं होता है।
होलाष्टक के दिनों में लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना चाहिए और सकारात्मक रहना चाहिए। होलाष्टक के दिनों में क्रोध नहीं करना चाहिए इस दौरान मन को शांत रखें। साथ ही इस समय किसी का अपमान भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता बढ़ती है।