गुरुवार को ना करें ये काम हो सकती ,आर्थिक स्तिथि ख़राब

Update: 2023-04-27 08:26 GMT

सनातन धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा को समर्पित होता है। वही गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा के लिए उत्तम माना जाता है। इस दिन भक्त भगवान को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते है।

मान्यता है कि ऐसा करने से प्रभु की कृपा बरसती है। लेकिन कुछ ऐसे कार्य हैं जिन्हें भूलकर भी गुरुवार के दिन नहीं करना चाहिए वरना व्यक्ति को जीवनभर संकटों व दुखों का सामना करना पड़ सकता है। तो आज हम आपको बता रहे हैं कि वो कौन से कार्य है।
गुरुवार को ना करें ये काम—
आपको बता दें कि गुरुवार के दिन भगवान बृहस्प्ति की पूजा करना उत्तम होता है। ऐसा करने से गुरु का वास होता है। इस दिन बुरे विचारों को मन में नहीं लाना चाहिए। आज के दिन घर में पोंछा नहीं लगाना चाहिए। वस्त्रों को धोने से बचना चाहिए। इसके साथ ही आज के दिन साबुन और शैम्पू का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही आज के दिन भूलकर भी धन का लेन देन नहीं करना चाहिए। जो लोग ऐसा करते हैं उन्हें धन वापस नहीं मिलता है। इसके साथ ही कर्ज में भी वृद्धि होने लगती है।
गुरुवार के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा करना भी ठीक नहीं होता है। इससे दिशाशूल लग जाता है। इसके अलावा आज के दिन नाखून काटना भी अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है साथ ही धन हानि भी होने लगती है। आज के दिन बाल धोने की भी मनाही होती है वरना कुंडली का बृहस्पति कमजोर हो सकता है।

Tags:    

Similar News

-->