Savan शनिवार पर न करें इन चीजों की खरीदारी, शनि हो जाएंगे क्रोधित

Update: 2024-07-27 11:50 GMT
Savan ज्योतिष न्यूज़  : पंचांग के अनुसार अभी सावन का महीना चल रहा है और आज यानी 27 जुलाई को सावन का पहला शनिवार है जो कि शनि साधना के साथ साथ शिव पूजा के लिए भी उत्तम माना गया है इस दिन भक्त भगवान की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं
 माना जाता है कि ऐसा करने से प्रभु की कृपा प्राप्त होती है लेकिन सावन के पहले शनिवार पर कुछ चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए वरना शिव और शनि दोनों के क्रोध का सामना जातक को करना पड़ सकता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं के बारे में बता रहे हैं।
 इन चीजों की न करें खरीदारी—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है और इस दिन काले तिल की खरीदारी करना अशुभ माना जाता है ऐसे में सावन में पड़ने वाले किसी भी शनिवार को काले तिल की खरीदारी नहीं करनी चाहिए वरना विभिन्न बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही आज के दिन लोहे के सामान की खरीदारी करने से भी बचना चाहिए। वरना शनि देव के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।
 इस दिन लोहे के बर्तन, लोहे के सामान और कील आदि भी नहीं खरीदना चाहिए। सावन में पड़ने वाले हर शनिवार के दिन तेल नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से परिवार को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा चमड़े का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए इससे समस्याओं का सामना करना पड़ता है सावन शनिवार के दिन नुकीली चीजों की खरीदारी करने से भी बचना चाहिए।
Tags:    

Similar News

-->