शनिवार को न खरीदें ये 5 चीजें... शनिदेव हो जाते है नाराज
कहा जाता है कि शनिदेव सभी देव-दानव और मनुष्यों को उनके कर्मों का फल देते हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कहा जाता है कि शनिदेव सभी देव-दानव और मनुष्यों को उनके कर्मों का फल देते हैं। ऐसे में वे न्याय के देवता कहलाते हैं। हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना जाता है। ऐसे में इस दिन कुछ चीजें खरीदने से बचना चाहिए। नहीं तो शनिदेव की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। चलिए उन वस्तुओं के बारे में जानते हैं...
लोहे का सामान
लोहे धातु का संबंधी न्याय के देवता शनिदेव से माना जाता है। ऐसे में इस दिल लोहा खरीदना और बेचना शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, इस दिन लोहा खरीदे या बेचने से शनिदेव के प्रकोप को सहना पड़ सकता है। इससे व्यक्ति के सिर पर कर्ज का भार आ सकता है।
सरसों तेल
शनिवार के दिन सरसों का तेल शनिदेव या पीपल पेड़ पर चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं। ऐसे में उनकी शनि की साढे साती व ढैय्या से बचाव रहता है। मगर शनिवार को सरसों तेल खरीदने से बचना चाहिए। इसे इस बात का ध्यान रखें कि इसे एक दिन पहले ही खरीद लें।
नमक
शनिवार के दिन नमक खरीदना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि शनिवार को नमक खरीदने से व्यक्ति पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। इसलिए हो सके तो इस दिन नमक खरीदने से बचें।
जलने वाले पदार्थ खरीदनें से बचें
शनिवार के लिए गैस, माचिस, कौरोसीन, पेट्रोल आदि जलने वाले पदार्थ खरीदने से बचें। इससे घर में कलह का माहौल हो सकता है। ऐसे में घर की खुशहाली के लिए ऐसी चीजों को खरीदने की गलती ना करें।
काले रंग का समान
न्याय के देवता शनिदेव को काला रंग अतिप्रिय है। इसलिए शनिवार के दिन शनिदेव को काले रंग का कपड़ा जरूर अर्पित करें। मगर इस दिन काले कपड़े व अन्य सामान खरीदने से बचना चाहिए। नहीं तो शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।