Diwali 2024: 2024 में धनतेरस, छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज कब है

Update: 2024-06-17 10:15 GMT
Diwali and Deepawali 2024 : हिंदू धर्म में दिवाली या दीपावली के त्योहार का विशेष महत्व है। दीपोत्सव का पर्व पूरे पांच दिन तक मनाया जाता है। इस पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है और भाई दूज के दिन इस पर्व का समापन होता है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और धन्वंतरि देव की पूजा की जाती है। इसके ठीक अगले दिन छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाता है। छोटी दिवाली के अगले ठीक दिवाली या दीपावली मनाई जाती है। दिवाली के ठीक अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा के अगले दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। लेकिन इस साल धनतेरस, नरक चतु्र्दशी, छोटी दिवाली, दिवाली और भाई दूज की तिथियों को लेकर असमंजस की स्थिति है। जानें इस साल कब है
 Dhanteras, Choti Diwali, Deepawali, Govardhan Puja 
और भाई दूज-
धनतेरस 2024 कब है- धनतेरस का त्योहार इस साल 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार को मनाया जाएगा। धनतेरस पूजन का मुहूर्त 06:30 पी एम से 08:12 पी एम तक रहेगा।छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी 2024 कब है- 30 अक्तूबर को काली चौदस का त्योहार मनाया जाएगा। छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी इस साल 31 अक्टूबर,गुरुवार को मनाई जाएगी। इस दिन यम के नाम का dipak जलाया जाता है।दिवाली 2024 कब है- इस साल दिवाली या दीपावली 1 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। दीवाली के दिन लक्ष्मी पूजन मुहूर्त 05:35 पी एम से 06:16 पी एम तक रहेगा।
गोवर्धन पूजा 2024 कब है- 2024 में गोवर्धन पूजा 2 नवंबर 2024, शनिवार को है। गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त - 06:33 ए एम से 08:45 ए एम और गोवर्धन पूजा सायाह्नकाल मुहूर्त - 03:22 पी एम से 05:34 पी एम तक रहेगा।भाई दूज 2024 कब है- इस साल भाई दूज का त्योहार 3 नवंबर 2024, रविवार को मनाया जाएगा। भाई दूज अपराह्न समय - 01:10 पी एम से 03:21 पी एम तक रहेगा।

खबरों के अपडेट के लिए जुड़े रहे जनता से रिश्ता पर |

Tags:    

Similar News

-->