Diwali 2024: दिवाली पर मां लक्ष्मी को अर्पित करें ये चीजें

Update: 2024-10-25 03:14 GMT
Diwali 2024: धार्मिक मान्यता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी भूमिलोक पर भ्रमण करने आती हैं और जिस भी भक्त से प्रसन्न होती है उनपर सदैव अपनी कृपा बनाए रखती है। तो आइए अब जानते हैं कि धन की देवी माता लक्ष्मी को दिवाली के दिन क्या भोग लगाना चाहिए।
खील-बताशा
दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को खील-बताशा जरूर अर्पित करें। कहते हैं बताशा का भोग लगाने से शुक्र दोष से छुटकारा मिलता है। देवी मां को बताशा का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं मां लक्ष्मी को खील चढ़ाने से घर की आर्थिक परेशानियां दूर होती है और धन-समृद्धि में वृद्धि होती है।
खीर
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना बिल्कुल भी न भूलें। खीर मां लक्ष्मी का प्रिय भोग माना जाता है। दिवाली के दिन खीर चढ़ाने से माता लक्ष्मी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं और घर में संपन्नता भी आती है।
धन की देवी मां लक्ष्मी को खीर के हलावा हलवा भी अति प्रिय है। ऐसे में दीपावली के दिन पूजा के समय माता लक्ष्मी को हलवा का भोग अवश्य लगाएं। हलवा का भोग लगाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और धन-धान्य में बरकत होती है।
मां लक्ष्मी को ये चीजें भी करें अर्पित
दिवाली के दिन माता लक्ष्मी को अनार, नारियल, सेब, केला, सिंघाड़ा, मखाना और पान भी जरूर अर्पित करें। ये चीजें मां लक्ष्मी को बेहद पसंद है। इसके अलावा देवी लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई का भी भोग जरूर लगाएं।
Tags:    

Similar News

-->