गोचर से पहले खूब बरसेगी देवगुरु बृहस्पति की कृपा, 12 अप्रैल तक गुरु कृपा से ये राशि वाले रहेंगे दुख- दर्द से दूर

ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को विशेष स्थान प्राप्त है। इस समय देवगुरु बृहस्पति कुंभ राशि में विराजमान हैं। देवगुरु 12 अप्रैल को कुंभ से मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

Update: 2022-03-20 02:48 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को विशेष स्थान प्राप्त है। इस समय देवगुरु बृहस्पति कुंभ राशि में विराजमान हैं। देवगुरु 12 अप्रैल को कुंभ से मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 12 अप्रैल तक कुछ राशियों पर गुरु की विशेष कृपा रहेगी। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं 12 अप्रैल तक किन राशियों पर नहीं आएगा कोई संकट...

मेष राशि-
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वाद- विवाद से दूर रहने का समय है।
सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।
सिंह राशि-
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि वालों को करियर में लाभ होगा।
धनु राशि-
इस समय अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे।
मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।
स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


Tags:    

Similar News