दीपावली विशेष पंचांग : आज 14 नवंबर सर्वार्थ सिद्धि योग में दिवाली, जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

दीपावली विशेष पंचांग : आज 14 नवंबर सर्वार्थ सिद्धि योग में दिवाली, जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

Update: 2020-11-14 00:49 GMT

दीपावली विशेष पंचांग : आज 14 नवंबर सर्वार्थ सिद्धि योग में दिवाली, जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

जनता से रिश्ता वेबडेस्क :  राष्ट्रीय मिति कार्तिक 23 शक संवत 1942 कार्तिक कृष्ण चर्तुदशी शनिवार विक्रम संवत 2077। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 29, रवि उल्लावल 27, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 नवंबर सन् 2020 ई०। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतः।

राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। चर्तुदशी तिथि अपराह्न 02 बजकर 18 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ, स्वाति नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 9 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ आयुष्मान योग प्रातः 07 बजकर 30 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ।

शकुनि करण अपराह्न 02 बजकर 18 मिनट तक उपरांत नाग करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार- नरक-चतुर्दशी, रूप चौदश के साथ आज ही श्री महालक्ष्मी पूजन कुबेर-पूजा।

सूर्योदय का समय दिल्ली 14 नवंबर: सुबह 06 बजकर 43 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय दिल्ली 14 नवंबर: शाम 05 बजकर 28 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्तः

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 17 मिनट से 05 बजकर 41 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से 01 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 43 मिनट से शाम 08 बजकर 09 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः

राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 06 बजकर 43 मिनट से 08 बजकर 09 मिनट तक। वर्ज्य काल मध्यरात्रि 01 बजकर 05 मिनट से लेकर 02 बजकर 29 मिनट तक।

आज के उपायः शन‍िदेव की उपासना करें और दिव्यांगजनों को यथाशक्ति दान करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)

Tags:    

Similar News

-->