24 दिसंबर 2021: जानिए शुक्रवार के दिन आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा होगा

अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है।

Update: 2021-12-24 03:51 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1
किसी प्रकार की बहस से बचें। यह आगे जा कर घातक सिद्ध हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपने काम से काम रखें।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - हरा
अंक 2
सरकारी कार्यों में आपकी परेशानी बढ़ेगी। उसका विकल्प आप ध्यान से ठंडे दिमाग से सोच विचार करके ही निर्णय लें।आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। मित्र की सहायता से कॉलेज में एडमीशन हो सकता है
शुभ अंक - 3
शुभ रंग -नीला
अंक 3
अकारण ही यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे समय और धन दोनों ही बर्बाद होंगे। आर्थिक संकट से उबरने के लिए किसी से उधार पैसे मांग सकते हैं। अपनी दिल की बात उसे कह दें।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - पीला
अंक 4
व्यापार में उन्नति पाने के लिए नये विकल्प की तलाश करेंगे। जमीन, घर आदि से आर्थिक लाभ के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेमी आपसे प्रभावित रहेगा। दिन सामान्य है।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – लाल
अंक 5
मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज किये गये नये कार्य आगे चलकर सफलता देंगे। यात्रा में तबीयत खराब हो सकती है या यात्रा विफल हो सकती है।
शुभ अंक - 26
शुभ रंग - नारंगी
अंक 6
लव पार्टनर के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में दिक्कत आ सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – चॉकलेट
अंक 7
ऑफिस की राजनीति में न पड़े तो बेहतर है। घर के साजो-सामान में बदलाव आएगा। आर्थिक तौर पर नाखुश रह सकते हैं। प्रेमी से मुलाकात तय हो सकती है।
शुभ अंक -08
शुभ रंग - पीला
अंक 8
अगर कोई परिवार के सदस्य की सेहत खराब चल रही थी। वह बेहतर होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नया घर आदि खरीद सकते हैं।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - क्रीम
अंक 9
भविष्य की योजनाओं पर सोचने का समय अच्छा है। धन का अभाव हो सकता है। अपने दिल की बात कहकर मन को हल्का कर सकते हैं।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - गोल्डन
Tags:    

Similar News