नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र में फेंग शुई के नियमों पर काफी भरोसा किया जाता है। इस दीवाली घर को तरोताजा करने के लिए कुछ आसान तरीके बताए गए हैं, जो आपके घर की एनर्जी को फ्रेश बनाने में मदद करती है।
इस साल दीवाली 8 नवंबर 2026, रविवार को है, यानी अब आपके पास अब दो दिन ही बचे हैं। ऐसे में घर की साफ-सफाई के अलावा वास्तु के कुछ ऐसे टिप्स जो आपके घर को शुद्ध करने के साथ नेगेटिविटी को दूर करने में मदद करती है।
दीवाली से पहले अपनाएं फेंग शुई के ये नियम
फायरप्लेस के ऊपर फोटो लगाने से बचें- बहुत से घरों में यह आम डेकोर हो सकता है, लेकिन फेंग शुई के नियमों के मुताबिक, परिवार की फोटो या कोई भी ऐसी पवित्र चीज फायरप्लेस के ऊपर लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह सच में आपके रिश्तों में आग लगाने का काम करते हैं। इससे भावनात्मक तनाव के साथ अपनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।
फेंग शुई के वास्तु नियमों के मुताबिक, घर में कोई भी 'अकेला' आर्टवर्क नहीं लगाना चाहिए। जो लोग किसी पार्टनर की तलाश कर रहे हैं या नए बिजनेस की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें दीवाली के मौके पर घर में या ऑफिस डेस्क पर ऐसी कोई भी तस्वीर या आर्टवर्क न लगाए जो उदासीन हो। ऐसी तस्वीरें आपकी मेहनत के खिलाफ काम करती है।
घर में या वर्कडेस्क पर कोई ऐसी फोटो लगी हो जो आपको सबसे प्यारी हो, लेकिन अगर उसमें कोई ऐसा इंसान जो अब इस दुनिया में नहीं है, तो आप उस फोटो को हटाकर एलब्म में रख सकते हैं। दरअसल इस तरह की फोटो नेगेटिव एनर्जी को आपके आस पास बनाए रखती है, जिससे ऊर्जा असंतुलित हो सकती है।
दीवाली पर लोग घर की सफाई का विशेष ध्यान देते हैं, लेकिन बात जब बेड के नीचे साफ-सफाई करने की आती है, तो लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। फेंग शुई वास्तु नियमों के मुताबिक, आपके बेडरूम का फर्श हमेशा साफ-सुथरा होना चाहिए। इसे साफ न करने का मतलब है आप पुरानी एनर्जी पर सो रहे हैं।
इसके अलावा फेंग शुई के नियमों में दीवाली पर उन कपड़ों को भी बाहर निकाल दें जो आप पहनते नहीं या फिर फटे हुए हैं। फटे-पुराने कपड़े आपकी आभा को कमजोर बनाने का काम करती है।
आखिर में सबसे जरूरी चीज यह है कि, दीवाली पर घर के किसी भी दरवाजे का ब्लॉकेज घर की एनर्जी को प्रभावित करता है। भले ही एनर्जी को अंदर आने के लिए किसी भी बड़े दरवाजे की जरूरत नहीं पड़ती है, लेकिन दरवाजे के सामने कोई भी चीज असल में उन आने वाले एनर्जी के लिए रुकावट का कारण बनती है, जिसके लिए आप दिन रात मेहनत कर रहे हैं।
Tags: