मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप
आज शुक्रवार है। आज का दिन दुर्गा मां को भी समर्पित होता है। मान्यता है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज शुक्रवार है। आज का दिन दुर्गा मां को भी समर्पित होता है। मान्यता है कि अगर इस दिन मां दुर्गा के मंत्रों का जाप सच्चे मन से किया जाए तो व्यक्ति को विशेष फल की प्राप्ति होती है। यह अत्यंत कल्याणकारी होता है। जागरण अध्यात्म के इस लेख में हम आपको दुर्गा माता के 4 मंत्रों के बारे में बता रहे हैं जिनके उच्चारण से जीवन भय एवं बाधारहित हो जाता है। साथ ही समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। इस दिन पूजा करते समय मां दुर्गा के स्वरूपों का स्मरण करें और निम्न मंत्रों का जाप सच्चे मन से करें तो व्यक्ति को सफलता प्राप्त होती है। सिर्फ शुक्रवार को ही नहीं बल्कि इन मंत्रों का जाप आप रोजाना भी कर सकते हैं। मंत्रों का जाप करते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि इनका उच्चारण ठीक तरह से किया जाए। आइए पढ़ते हैं मां दुर्गा के ये 4 प्रिय मंत्र।