लाल चंदन की माला से करें मां दुर्गा के 108 नामों का जाप

शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा का श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजन करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं।

Update: 2021-10-08 13:40 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |    शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा का श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजन करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं। मां दुर्गा उनके भजन और पूजन से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। लोग नवरात्रि के नौ दिन विधि-विधान से मां दुर्गा के नौ रूपों का पूजन करते हैं। पौराणिक मान्यता है कि स्वयं भगवान शिव और विष्णु ने भी आदि शक्ति जगदम्बा का पूजन किया था। नवरात्रि में मां दुर्गा की सप्तशती, अर्गलास्त्रोत, कवच और दुर्गा चालीसा आदि के पाठ करने का विधान है। लेकिन जो भक्त मां के इन कठिन स्त्रोतों और मंत्रों का पाठ नहीं कर सकते, उनके लिए सबसे सरल उपाय है मां के 108 नामों का जाप करना।

नवरात्रि के प्रत्येक दिन स्नान आदि से निवृत्त हो कर मां दुर्गा के नामों का जाप करना चाहिए। मां दुर्गा के नामों का जाप आसन पर बैठ कर लाल चंदन की माला से करना चाहिए। जाप करने पहले शुद्ध घी का दिया जला लें और मां दुर्गा को लाल रंग के फूल अर्पित करें। ऐसा करने से मां दुर्गा शीध्र प्रसन्न होती हैं और सदैव आप पर अपना आशीर्वाद बनाए रखती हैं......
मां दुर्गा के 108 नाम –
• सती,
• साध्वी,
• भवप्रीता,
• भवानी,
• भवमोचनी,
• आर्या,
• दुर्गा,
• जया,
• आद्या,
• त्रिनेत्रा,
• शूलधारिणी,
• पिनाकधारिणी,
• चित्रा,
• चंद्रघंटा,
• महातपा,
• मन,
• बुद्धि,
• अहंकारा,
• चित्तरूपा,
• चिता,
• चिति,
• सर्वमंत्रमयी,
• सत्ता,
• सत्यानंदस्वरुपिणी,
• अनंता,
• भाविनी,
• भव्या,
• अभव्या,
• सदागति,
• शाम्भवी,
• देवमाता,
• चिंता,
• रत्नप्रिया,
• सर्वविद्या,
• दक्षकन्या,
• दक्षयज्ञविनाशिनी,
• अपर्णा,
• अनेकवर्णा,
• पाटला,
• पाटलावती,
• पट्टाम्बरपरिधाना,
• कलमंजरीरंजिनी,
• अमेयविक्रमा,
• क्रूरा,
• सुंदरी,
• सुरसुंदरी,
• वनदुर्गा,
• मातंगी,
• मतंगमुनिपूजिता,
• ब्राह्मी,
• माहेश्वरी,
• ऐंद्री,
• कौमारी,
• वैष्णवी
• चामुंडा,
• वाराही,
• लक्ष्मी,
• पुरुषाकृति,
• विमला,
• उत्कर्षिनी,
• ज्ञाना,
• क्रिया,
• नित्या,
• बहुला,
• बहुलप्रिया,
• सर्ववाहनवाहना,
• निशुंभशुंभहननी,
• महिषासुरमर्दिनी,
• मधुकैटभहंत्री,
• चंडमुंडविनाशिनी,
• सर्वसुरविनाशा,
• सर्वदानवघातिनी,
• सर्वशास्त्रमयी,
• सत्या,
• सर्वास्त्रधारिणी,
• अनेकशस्त्रहस्ता,
• अनेकास्त्रधारिणी,
• कुमारी,
• एककन्या,
• कैशोरी,
• युवती,
• यति,
• अप्रौढ़ा,
• प्रौढ़ा,
• वृद्धमाता,
• बलप्रदा,
• महोदरी,
• मुक्तकेशी,
• घोररूपा,
• महाबला,
• अग्निज्वाला,
• रौद्रमुखी,
• कालरात्रि,
• तपस्विनी,
• नारायणी,
• भद्रकाली,
• विष्णुमाया,
• जलोदरी,
• शिवदुती,
• कराली,
• अनंता,
• परमेश्वरी,
• कात्यायनी,
• सावित्री,
• प्रत्यक्षा,
• ब्रह्मावादिनी।


Tags:    

Similar News

-->