Chanakya Niti : अपनी कमजोरी पत्नी को नहीं बतानी चाहिए शादीशुदा जिंदगी हो जाएगी बर्बाद

Update: 2024-03-10 05:13 GMT
ज्योतिष न्यूज़ : आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया है जिसका अनुसरण करने से व्यक्ति को सम्मान और सफलता की प्राप्ति होती है चाणक्य ने हर विषय पर अपनी नीतियां बताई हैं।
 आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के द्वारा कुछ ऐसी बातों का भी जिक्र किया है जो किसी को भी नहीं बतानी चाहिए यहां तक कि पति को अपनी पत्नी से भी नहीं कहनी चाहिए और सभी से छिपाकर रखना चाहिए। वरना मान सम्मान की कमी का सामना करना पड़ सकता है साथ ही वैवाहिक जीवन तबाह हो सकता है तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं।
 आज की चाणक्य नीति—
चाणक्य नीति अनुसार भूलकर भी अपनी कमजोरी अपनी पत्नी को नहीं बतानी चाहिए। क्योंकि पुरुषों के लिए यही बेहतर होगा। वे अपनी कमजोरी छिपाकर ही रखें वरना उनके जीवन में कष्टों का आना तय है। अगर पत्नी को पति की कमजोरी का पता चल जाए तो वह उसका वैसा सम्मान नहीं करती है। अपने अपमान की बात किसी को भी नहीं बताना चाहिए। साथ ही अपमान की बात अपनी पत्नी को भी ना बताएं। क्योंकि पत्नी कभी भी अपने पति का अपमान नहीं सह सकती है। ऐसे में शादीशुदा जीवन कष्टदायी हो सकती है।
 चाणक्य की मानें तो पति को अपनी सही इनकम भी अपनी पत्नी से नहीं बतानी चाहिए बल्कि उससे थोड़ कम बतानी चाहिए जिससे पत्नी फिजूलखर्ची ना करें और कुछ धन भविष्य के लिए बचा कर रखें। दान हमेशा ही गुप्त तरीके से करना चाहिए। भूलकर भी इसके बारे में पत्नी या फिर किसी अन्य को नहीं बताना चाहिए। वरना दान का पुण्य नहीं मिलेगा।
Tags:    

Similar News