चाणक्य नीति : इन 4 मामलों में पुरुषों से आगे होती हैं महिलाएं,जानें क्या कहती है चाणक्य नीति

आचार्य चाणक्य एक कुशल रणनीतिकार, नीतिशास्त्र और अर्थशास्त्री थे.

Update: 2021-10-12 01:11 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) एक कुशल रणनीतिकार, नीतिशास्त्र और अर्थशास्त्री थे. चाणक्य को विष्णुगुप्त और कौटिलिए के नाम से जाना जाता था. उन्होंने कम उम्र में ही कई ग्रथों और पुराणों को पढ़ लिया था. चाणक्य ने अपने चतुराई और सूझबूझ से अपने सबसे बड़े शत्रु परमांनद को हराया था और नंद वंश का नाश किया था. चाणक्य ने कई किताबों और ग्रंथों को लिखा हैं. चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को श्लोकों के माध्यम से चाणक्य नीति में लिखा था. इस किताब में चाणक्य ने जीवन के तमाम पहलुओं का जिक्र किया है.

चाणक्य नीति में लिखी बातों का अनुसरण करने से जीवन को मार्गदर्शन मिल जाता है. उनका जीवन त्याग, तेजस्विता. दृढ़ता, साहस और पुरूषार्थ का प्रतीक है. आचार्य चाणक्य ने कई सालों तक तक्षशिला के बच्चों को पढ़ाया था. चाणक्य ने कई किताबों और ग्रंथों को लिखा हैं. अक्सर महिलाओं को बल के मामले में पुरुषों से कम आंका जाता है. आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में लिखा है किन मामलों में महिला पुरुषों से आगे होती हैं. आइए स्त्रियों के उन गुणों के बारे में जानते हैं जिसमें वो पुरुषों को पीछे छोड़ देती हैं.
1. आचार्य चाणक्य के अनुसार, महिलाएं पुरुष के मुकाबले ज्यादा खाना खाती हैं. उन्होंने लिखा था, 'स्त्रीणां दिव्गुणा आहारो'. इसका अर्थ है महिलाओं को पुरुष को मुकाबले दो गुणा ज्यादा भूख लगती है. क्योंकि वे उनसे अधिक मेहनत करती हैं.
2. चाणक्य के अनुसार, महिलाएं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा बुद्धिमान होती हैं. वे पुरुषों के मुकाबले कई अर्थों में ज्यादा अच्छे ढंग से अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करती हैं. महिलाएं पुरुषों से ज्यादा चतुर और बुद्धिमान होती हैं. महिलाएं हर परेशानियों को सामना बिना डरे करती हैं.
3. चाणक्य के अनुसार महिलाएं पुरुषों से आठ गुण ज्यादा कामुक होती हैं. दरअसल महिलाओं के भीतर कामुक शक्ति ज्यादा विद्यामन होती हैं जिसकी वजह से महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा कामुक बताया था.
4. चाणक्य नीति के अनुसार, महिलाएं पुरुषों से ज्यादा साहसी होती हैं. उन्होंने लिखा था, 'साहसं षड्गुण'. इस श्लोक का अर्थ है महिलाएं पुरुषों से छह गुणा अधिक साहसी होती हैं. वे पुरुषों के मुकाबले हर चीजें में सबसे आगे होती हैं.


Tags:    

Similar News

-->