Chanakya Niti : इन चार जगहों पर कभी न करें शर्म

Update: 2024-09-22 10:51 GMT
Chanakya Niti ज्योतिष न्यूज़ : आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर पहलु पर अपनी नीतियों का निर्माण किया है जिसका अनुसरण करने वाला मनुष्य सफलता को हासिल करता है
 चाणक्य ने अपनी नीतियों के जरिए बताया है कि मनुष्य को किन स्थानों पर भूलकर भी शर्म नहीं करना चाहिए वरना जीवनभर पछताना पड़ सकता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इसी विषय पर चाणक्य नीति बता रहे हैं तो आइए जानते हैं आज की चाणक्य नीति।
 इन चार जगहों पर न करें शर्म—
चाणक्य नीति अनुसार शिक्षा प्राप्त करना जीवन में बेहद जरूरी है और शिक्षा चाहें कहीं से भी मिल रही हो उसे लेने में किसी तरह की शर्म नहीं करनी चाहिए। क्योंकि शिक्षा प्राप्त करने में अगर किसी ने शर्म किया हो तो जीवनभर इसके लिए पछताना पड़ सकता है। चाणक्य नीति की मानें तो भोजन करने में भी शर्म नहीं करनी चाहिए वरना आपको बाद में इसके लिए पछतावा हो सकता है ऐसे में भोजन के मामले में समझौता नहीं करना चाहिए।
 व्यक्ति शर्म के मारे कई बार अपनी बातों को नहीं बोल पाता है जो उसे बोलनी चाहिए। ऐसे में उसे जीवनभर पछताना पड़ सकता है ऐसे में अपनी बात को रखते वक्त शर्म न करें। इसके अलावा धन के मामले में भी शर्म नहीं करनी चाहिए। अगर आपका धन किसी ने लिया है तो उसे बिना शर्म किए मांग लें वरना आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।
Tags:    

Similar News

-->