Chanakya Niti: जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमेशा ध्यान रखें चाणक्य नीति

Update: 2025-02-09 12:32 GMT
Chanakya Niti ज्योतिष न्यूज़ : आचार्य चाणक्य को कौटिल्य और विष्णु गुप्त भी कहा जाता है। वर्तमान में उनकी गणना महान विद्वानों के रुप में की जाती है। माना जाता है कि आचार्य चाणक्य को राजनीति, अर्थशास्त्र, युद्ध रणनीति और ज्योतिष व वेदों का ज्ञान था और उन्होंने 'चाणक्य नीति' नामक जैसे महान ग्रंथ की रचना भी की है। इस नीति शास्त्र में उन्होंने शिक्षा, राजनीति और घर-परिवार से लेकर जीवन से जुड़ी कई बातों का उल्लेख है। कहते हैं कि यदि जीवन में चाणक्य की नीतियों का अध्ययन किया जाए तो व्यक्ति अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सफल होता है और एक अच्छा जीवन व्यापन करता है। वहीं आचार्य चाणक्य के नीति शास्त्र में मौजूद कुछ बातों का व्यक्ति को हमेशा ध्यान रखना चाहिए, इससे लक्ष्य प्राप्त करने में सहायता हो सकती हैं। ऐसे में आइए इनके
बारे में जानते हैं...
परोक्षे कार्यहन्तारं प्रत्यक्षे प्रियवादिनम्।
वर्जयेत्तादृशं मित्रं विषकुम्भं पयोमुखम् ।।
इस श्लोक का अर्थ है कि हमें उन लोगों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए, जो मुंह पर मीठे है लेकिन पीठ पीछे काम बिगाड़ते हैं। आचार्य चाणक्य के मुताबिक जीवन में ऐसे लोगों को हमेशा उस घड़े के समान छोड़ दे, जिसके मुंह पर दूध है, परंतु अंदर विष भरा हुआ है।
न विश्वसेत् कुमित्रे च मित्रे चाऽपि न विश्वसेत् ।
कदाचित् कुपितं मित्रं सर्व गुह्यं प्रकाशयेत् ।।
चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में कभी भी खोटे मित्र पर भरोसा नहीं करना चाहिए। ऐसे लोग लड़ाई-झगड़ा होने पर आपके राज दूसरों के सामने उजागर कर सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से मित्रता रखने से बचें।
कभी न करें गुरु का अपमान
चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में आगे बढ़ने के लिए सदैव अपने गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए। उनका मानना है कि गुरु समस्याओं का निवारण करने में सहायता करते हैं, और हमेशा हमें मार्गदर्शित करते हैं। इसलिए कभी भी भूल से उनका अपमान नहीं करना चाहिए।

हमेशा अपनी गलतियों से सीखें
आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में आगे बढ़ने के लिए व्यक्ति को हमेशा अपनी गलतियों से सीखना चाहिए। इससे मनुष्य समाज के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनता है। इस दौरान हमेशा अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें और जरुरत पड़ने पर लोगों की सहायता करें।
Tags:    

Similar News

-->