जनता से रिश्ता वेबडेस्क |आचार्य चाणक्य भारत के महान कूटनीतिज्ञ थे। चंद्रगुप्त की सफलता में आचार्य चाणक्य का बहुत बड़ा योगदान रहा। आज के समय में भी आचार्य चाणक्य की नीतियों का अनुसरण करता व्यक्ति सफलता हासिल कर सकता है। आचार्य चाणक्य ने चाणक्या नीति में उन चार चीजों के बारे में बताया है जो हर पल व्यक्ति का साथ देती हैं। एक सच्चे मित्र की तरह ये चीजें आखिरी समय तक इंसान के साथ रहती हैं। आइए जानते हैं उन चार चीजों के बारे में...

व्यक्ति का ज्ञान उसका सच्चा साथी होता है
आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार व्यक्ति का ज्ञान ही उसका सच्चा साथी है। ज्ञानी व्यक्ति को हर जगह मान- सम्मान मिलता है। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए ज्ञान अर्जित करना बहुत जरूरी है।
दवाई
आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार दवाई व्यक्ति के लिए एक सच्चे दोस्त की तरह है। अस्वस्थ होने पर दवाई ही हमारे काम आती है। आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार दवाइयों की मदद से बड़ी से बड़ी बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है।
पति- पत्नी का रिश्ता
आचार्य चाणक्य के अनुसार पति- पत्नी एक दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं। जरूरत पड़ने पर सबसे पहले आपका जीवनसाथी ही आपका सहारा बनता है। पति- पत्नी का रिश्ता रथ के दो पहियों की तरह है। संतुलन बनाए रखने के लिए दोनों पहियों का सही होना बहुत जरूरी है। पति- पत्नी का रिश्ता अगर मजबूत है तो बड़ी से बड़ी मुसिबत भी पल में दूर हो जाती है।
धर्म है सच्चा साथी
आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार धर्म व्यक्ति का सच्चा साथी होता है। जो व्यक्ति धर्म के मार्ग पर चलता है और सत्कर्म करता है उसको हर जगह मान- सम्मान मिलता है।


Tags: