Chaitra Navratri 2026 ज्योतिष न्यूज़: हिंदू धर्म में चैत्र माह का विशेष महत्व होता है। यह महीना हिंदू कैलेंडर का पहला महीना माना जाता है। इसी के साथ नए हिंदू विक्रम संवत की शुरुआत होती है। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही नया साल शुरू हो जाता है। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। चैत्र नवरात्रि पर नौ दिनों तक देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा होती है। पहले दिन प्रतिपदा तिथि से घट स्थापना होती है। आइए जानते हैं इस साल चैत्र नवरात्रि कब से शुरू हो रही है कन्या पूजन का तिथि क्या है।
चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू
पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र नवरात्रि के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है।
चैत्र प्रतिपदा तिथि 19 मार्च से शुरू होगी। जो सुबह 6 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी। जिसका समापन 20 मार्च को होगा।
उदया तिथि के अनुसार 19 मार्च को चैत्र नवरात्रि की शुरुआत को होगी।
चैत्र नवरात्रि का समापन 27 मार्च को शुक्रवार होगी।
कन्या पूजन कब ?
नवरात्रि पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। जिसमें अष्टमी और नवमी तिथि का खास महत्व होता है। इन दोनों ही तिथियों पर कन्या पूजन किया जाता है। साल 2026 में चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि 26 मार्च और नवमी तिथि 27 मार्च को होगी।
चैत्र नवरत्रि 2026 नौ दिन और नौ देवियां
19 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 1- अमावस्या, प्रतिपदा माँ शैलपुत्री पूजा और घटस्थापना
20 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 2- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
21 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 3- मां चंद्रघंटा पूजा
22 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 4- मां कुष्मांडा पूजा
23 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 5- मां स्कंदमाता पूजा
24 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 6- मां कात्यायनी पूजा
25 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 7- मां कालरात्रि पूजा
26 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 8- मां महागौरी पूजा
27 मार्च 2026- नवरात्रि दिन 9- मां सिद्धिदात्री पूजा